#kavyotsav
आँखे भीग जाती है मेरी
जब मैं तेरे बारे सोचता हूँ
दिन का चैन खो जाता है

और

रातो की नींद उड़ जाती है
सारे सपने भूल जाता हूं
ना सोता हूं ना जागता हु

पागलो की तरह बड़बड़ाता हुआ
लोगो को नजर आता हूं
जब मैं तेरे बारे में सोचता हूं

ना काम कर पाता हूं
ना खाली बैठ पाता हूं
तेरी याद में ना जाने कहाँ खो जाता हूं

तुझको भूल ही नही पाता हूं
फिर ये बात भी गलत लगती है

कि मैं तेरे बारे सोचता हूं
तू तो मेरे खयालो से नही जाती है

हर पल हर दम तू मेरी
सांसो की धड़कनों में धड़कती
हुई सुनी जाती है

फिर कैसे कह रहा था मैं
की जब भी तू मेरी यादों में आती है

अब तो यह बात मेरी सांसो ने भी झुठलादी है
की जब तू मेरी यादों में आती है

Hindi Shayri by Rohit Shabd : 111031738

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now