#kavyotsav
जिंदगी
तेरे बिना कुछ ऐसी है और कुछ वैसी है जिंदगी
और तू साथ है तो कुछ लगता है कुछ है जिंदगी
हाल क्या बताऊँ ?
कुछ हाल ऐसा है कुछ हाल वैसा है
बस मसक्कत से भरी है जिंदगी
सिर्फ तू
तू दूर जाती है तो रूठ जाती है जिंदगी
तू पास आती है तो मुस्कुराती है जिंदगी
गम ए छुपाये नहीं ये छुपता
लगता है बेमुरम्मद सी है जिंदगी
आंसुओ से आँखे भर जाती है
जब तू इन आँखों से दूर जाती है
चिरागे रोशन तू करती है
जब तू फिर से पास आती है
क्यों तेरे बिना ?
बेतहासा बेहाल सी है जिंदगी
लगता है कुछ फटेहाल सी है जिंदगी
लेकिन
जब तू पास होती है तो कमाल सी है जिंदगी
ना जाने क्या क्या करती कमाल सी है जिंदगी
इसलिए
तू दूर जाना मत मुझे छोड़ कर
वरना लगेगी दुर्भर सी ये जिंदगी
अगर
तू पास है तो हर हाल में मस्त है ये जिंदगी
तू साथ है इसलिए जबरदस्त भी है ये जिंदगी
तेरे बिना कुछ ऐसी है कुछ वैसी है जिंदगी