#kavyotsav
एक दोस्त तो होना ही चाहिए, जो बिन कहे मन की बात जान जाए
एक दोस्त तो होना ही चाहिए, जो बिन बुलाए चले आए
एक दोस्त तो होना ही चाहिए, जो हरदम साथ निभाते
एक दोस्त तो होना ही चाहिए
जिससे हो दिल का रिश्ता
इस खोखली दुनिया मे भी जो लगे फरिश्ता
आप के खुशी मे आप से ज्यादा वो मुस्कुराये
आप के मुश्किलो मे जब वो हिम्मत बढाए
एक दोस्त तो होना ही चाहिए
जो वक्त के अभाव मे भी पूछे तेरा हाल
हर बिगड़ी बात को जो ले झट सम्भाल
जब तक खबर ना ले तेरी दिल उस का घबराए
तुझसे बात करते ही राहत उस का मन पाए
एक दोस्त तो होना ही चाहिए
जिसके रहते अकेले न हो महसूस
जिसके के साथ हर पल लगे मैफुज
हर मुश्किल का जो हल बन जाए
हर मुश्किल मे जो सब से पहले याद आये
एक दोस्त तो होना ही चाहिए
जहाँ व्यक्तिगत कुछ ना हो
जहाँ न तेरी न मेरी बस अपनी बात हो
खुशनसीब है *लाला* जो ऐसा दोस्त है पाया
जान चाहे छुट जाए पर ना छुटे तेरा साया
- _*लाला*_
'अनिकेत तापड़िया '