Hindi Quote in Shayri by Archana Singh

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav
एक शाम (कविता )

पंछी भी मुख मोड़ चले
अपने नीड़ की ओर।
मैं खड़ी अटेरी पर
थामें शाम की डोर।
मन व्याकुल हो चला
पी का कहॉं है ठौर ?
ये एक शाम की बात नहीं
नित हो जाती भोर ।
पलकें रह-रह राह बुहारती
कंगन भी करतें हैं शोर।
कब ऑंखों की प्यास बुझेगी ?
कब नाचेगा मन मोर ?
ये एक शाम की बात नहीं
नित मन होता भाव विभोर।
किस दिगंत आवाज लगाऊॅं ?
सुन ले ना कोई और
मन का पीर मन ही जाने
पिय न समझे,न कोई और
चार पहर है गुजर चुका
कब गूॅंजेगा मधुकर का शोर?
ये एक शाम की बात नहीं
नित हो जाती भोर ।

Hindi Shayri by Archana Singh : 111031548
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now