हिन्दी

अरे राष्ट्र की भाषा हिंदी अरे राष्ट्र का गौरव हिंदी । 
पहले  हिंदी  पीछे  हिंदी   हिंदी    हिंदी    हिंदी  ।।

भारत माता के मस्तक पर शोभित है यह बिन्दी ।
और अन्य आभूषण सी पर तिलक सरीकी हिंदी ।।

इसे अलौकिक देवनागरी लिपि सुशोषित करती है ।
भाषाओं में प्रेम और सामंजस्य   हिंदी  करती  है ।।

अरे  राष्ट्र  में   राष्ट्रभाषा  का   सम्मान   बढ़ेगा ।
एक सूत्र में बांध रही है  हम सब को  भी  हिंदी ।।

अरे सहोदर में प्रहरी हूं मां की खातिर जाग रहा हूं ।
अंधकार  में  दीपशिखा  ले   जगा  रही  है  हिंदी  ।।

                                     - आनन्द सहोदर

Hindi Shayri by Anand Gurjar : 111030515

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now