Hindi Quote in Blog by Ashish Kumar Trivedi

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.


हमारी प्यारी हिंदी


आज हिंदी दिवस है।  विश्व भर में बोली जाने वाली हमारी प्यारी भाषा को समर्पित दिन।  
इस भाषा को समृध्द करने में कई साहित्यकारों का योगदान रहा है।  गद्य हो या पद्य दोनों का ही विशाल कोष उपलब्ध है।  जहाँ कबीरदास और रहीमदास के नीति उपदेशक दोहे हैं वहीं सूरदास और रसख़ान और मीरा के कृष्ण भक्ति के पद।  श्रृंगार रस है तो वीर रस भी है।  हमारी प्यारी हिंदी सहित्यिक रूप से बहुत अमीर है। 
सहजता के कारण यह जनसाधारण की भाषा है।  यह जितनी विशाल है उतनी ही उदार भी. अंग्रेजी़ एवं उर्दू के कई शब्दों को इसने सहजता से अपनाया है।  कई ग़ैर हिंदी भाषी इसे अपने प्रकार से बोलते हैं।  जिसमें उनका प्रांतीय असर दिखाई देता है।  इसने कई प्रकार के लहज़ों को जन्म दिया है तथा हिंदी को एक लोकप्रिय भाषा बनने में मदद की है। 
हमें भी इस सुंदर भाषा के प्रचार में अपनी सार्मथ्य के अनुसार प्रयास करना चाहिए। 

Hindi Blog by Ashish Kumar Trivedi : 111030398
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now