#THANKYOUTEACHER
चाह तो हमेशा से थी कि बिना वजह भी कह दूं पर आपने इतनी वजहें दीं कि उन सब के लिए ही न कह पाया। कभी – कभी सोचता हूँ कि आपके अलावा इतना अच्छा और कौन हो सकता है ? शायद कोई नही। तब कई बार आपके डाँटने का बुरा लगा पर अब तरसता हूँ उस डाँट के लिए। याद करता हूँ तो आँख भर आती हैं कितना प्यार, कितनी चिंता थी उस डाँट में।
आप मेरी जिंदगी में आए इस बात के लिए उस ईश्वर का कोटि – कोटि धन्यवाद ।
और आपको जितनी भी बार धन्यवाद कहूँ कम है लेकिन फिर भी – धन्यवाद गुरुजी