कृष्ण मेरे लिए कलयुग के महानायक हैं जिन्होने सम्पूर्ण विश्व को प्रेम का संदेश दिया है साथ ही फल प्राप्ति की भावना से ऊपर उठकर कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कर्म को प्राथमिकता दी है जो आज के युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करता हैं। कृष्ण के चरित्र से हमें लौकिक व आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। कृष्ण का चरित्र जाति, धर्म से परे दोस्ती का हाथ थामने को भी प्रेरित करता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जीवन पथ पर सार्थी बन अग्रसर होना चाहिए न की स्वार्थी। ‘‘ढ़ाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होए।’’