Hindi Quote in Shayri by Devanshu Patel

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अटल अटल

अंकित रहेगा ह्रदय पटल
वो नाम है तेरा अटल अटल !
ध्रुव-तारक जैसे रहे अविचल
वो नाम है तेरा अटल अटल !

भले, नश्वर देह हुआ ओझल
पर अक्षर देह बड़ा उज्जवल
है रोशन तुज से ये भूमीतल
वो नाम है तेरा अटल अटल !

अर्पित किया जीवन सारा
रह कर आजीवन कंवारा
भारत माता के चरण कमल
वो नाम है तेरा अटल अटल !

एक 'नई दिशा' का किया सूचन
पाई 'संवेदना' सुन के (तेरे)बचन
कविता में उजागर हे जल-थल
वो नाम है तेरा अटल अटल !

तूम सच में 'भारत-रत्न' ही थे
तुम 'पद्म-विभूषण' सच्ची थे
जिसे याद रखेंगे हम हरपल
वो नाम है तेरा अटल अटल !

© देवांशु पटेल
शिकागो
8/162018

Hindi Shayri by Devanshu Patel : 111027632
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now