स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सबको एवं समस्त देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएँ और बधाई । मेरे देश के जवानों एवं उनके परिजनों को मेरा शत् शत् नमन एवं देश और देशवासियों के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। सच तो ये है कि आज हम एक दूसरे को शुभकामनाएँ मात्र इसलिए दे पा रहें हैं क्योंकि इन्हीं की वजह से स्वतंत्रता के यह पल हमारी ज़िन्दगी में आए हैं।