एक गाना प्रभु को समर्पित।

।। जय श्री राम ।।
“राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सह्स्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने ।।”
राम...राम...राम...राम...
राम नाम की गूंज सारे संसार में गाजे।
जन जन हर मन मेरे प्रियवर रामको पुकारे।
आज अयोध्या नाच रही हर मन कहे रहा।
सब की इच्छा पूरी करें प्यारे रामलला।
राम...राम...राम...राम...
अनंत सालो का विरह अब आज टूटेगा।
भक्त और भगवान का पावन मिलन‌ होगा।
राक्षस, दैत्य, दानव, मानव सब ये कहे रहा।
सब की इच्छा पूरी करें प्यारे हमारे रामलला।
राम...राम...राम...राम...
आओ मनाए सब मिलकर दिवाली प्रेम से।
घर घर दीपक जलेंगे प्रभु के आगमन से।
खुशी के आंसू बहते रहे, हर आंसू कहता।
सब की इच्छा पूरी करें प्यारे हमारे रामलला।
राम...राम...राम...राम...
सिया राम...राम...राम...राम...
बोलो राम...राम...राम..राम...जय श्री राम.
अशोक उपाध्याय।

Hindi Song by Ashok Upadhyay : 111912589
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now