Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा सृजन हेतु शब्द--*
*कृष्ण,राधिका,घनश्याम,कान्हा, माखनचोर*

1 कृष्ण
कृष्ण-कुंज ब्रज भूमि में, मनमोहक संस्थान।
रथ पर थे श्री कृष्ण खुद, अर्जुन को दें ज्ञान।।

2 राधिका
कृष्ण-राधिका अमर हैं, त्याग प्रेम का रूप।
मन मंदिर में हैं बसे, मुख छवि देव अनूप।।

3 घनश्याम
उमस बढ़ी गर्मी हुई, सावन का विश्राम ।
आँखें रोज निहारतीं, दिखें नहीं घनश्याम ।।

4 कान्हा
कान्हा गोकुल छोड़ कर, पहुँचे कंस निवास।
अत्याचारी-राज्य का, अंत किया बिंदास ।।

5 माखनचोर
नाम अनेकों कृष्ण के, उनमें माखनचोर।
भारत भू को तारने, लगा दिया था जोर।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111894636
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now