Hindi Quote in Poem by Rajesh Rajesh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेहनत करने का अगर आप में है जुनून, तो जीवन में जीत मिलेगी आपको जरूर।।

मेहनत से ना घबराना, वरना आराम करने पर दुगना दुख पड़ेगा आपको उठाना।।

सब कुछ है आसान अगर मेहनती है इंसान।।

वह देश हो जाएगा बर्बाद, जहां मेहनत करने वाले का होगा शोषण और अत्याचार बिना कर्म बना नहीं कभी कोई महान।।

वह हैं अपना विधाता, जिसको मेहनत से अपना जीवन संवारना है आता।।

मेहनत से सबका होता है उद्धार, बस मेहनती की मेहनत को दें मान सम्मान।।

जितनी मेहनत उतना पैसा, क्योंकि मेहनत में अक्ल खून पसीना ऊर्जा सब पानी जैसा बहता, इस दुनिया में बिना पैसे मनुष्य नहीं जी सकता।।

सबसे बड़ा पाप मेहनती को मेहनत का ना मिले ईनाम, आराम प्रसंद अपने साथ दूसरों के जीवन को भी पहुंचाता है नुकसान।।

मेहनत से मिलेगी मेवा, मेहनत ना करने वाले को कष्ट मिलेगा, एक के बाद एक दुगना।।

सारे दुख संकट होंगे खत्म, जब मेहनत करने वाले की हम करेंगे कदर, जैसे किसान की मेहनत से भरता है सबका पेट और अनाज से घर।।

अपनी तकदीर संवारेगा, मेहनत करने वाला कभी नहीं हारेगा।।

सुख कि है चाहा, तो मेहनत से सुख पाने कि पूरी होगी आस।

मेहनत करके ना होना दुखी, आज नहीं तो कल मिलेगा मेहनत का फल सभी।।

मेहनती का ना उठाएं फायदा, क्योंकि परमात्मा का रूप है उसमें आधा।।

जीवन है चार दिन का मेला, मेहनती ने जीवन में दुख अपमान कम झेला।।

इज्जत और मान सम्मान से जीना है अगर, तो मेहनत का ना रखें मन में डर।।

होना चाहते हो अमर, तो मेहनत की पकड़ो डगर।।

जीवन में अंधियारा होगा खत्म, आराम छोड़ कर मेहनत करेंगे जब हम।।

यह है असंभव, मेहनत का फल परमात्मा ना दे अगर।।

सूरज भी लगता है करीब, मेहनती को बदलना आता है अपना नसीब।।

मेहनती का हक ना मारे, मेहनत करने में मेहनत है अधिक, समझे दुनिया के लोग सारे।।

आराम हराम यह जानते हैं सब इंसान, फिर मेहनत करने से घबराता है क्यों इंसान।।

आपके सारे गुण खत्म, अगर मेहनती नहीं हो तुम।।

मेहनत के पसीने में आती है खुशबू, हत्या लूटपाट करने में चाहे बहा दे आप अपना कितना भी लहू, मेहनत के पसीने के आगे हैं वह, सड़े लहू की बदबू।।

जो मेहनत से सब कुछ पाना चाहता है, उसकी मदद करने पर मनुष्य अपना मान सम्मान बढ़ाता है।

विद्यार्थी परीक्षा में करें पूरी मेहनत, नकल करने से ज्ञान बढ़ेगा कम, नकल करने की मेहनत का रहेगा सदा गम।।

चोरी लूटपाट में लगती है जो मेहनत, उसने अपने जीवन को बर्बाद करने के लिए की है वह मेहनत।।

जाति धर्म के दंगे देश में ना फैलाएं, दंगे की इस मेहनत को किसी महान काम में लगाएं।। ‌

होना चाहते हो अगर अमर, तो मेहनत से महान कार्य कर।।

आपकी मेहनत होगी सफल, मेहनती कह कर मान सम्मान देंगे आपको जब सब।।

मेहनत का महत्व सब को समझाएं, अपनी संतान को मेहनती बनाएं।।

मां को वह बच्चा प्यारा जिसको मेहनती कहे सारा जमाना।।

अपना और अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाएं, मेहनत करने से ना घबराए, जीवन का उठाएं।। जय।।

Hindi Poem by Rajesh Rajesh : 111884576
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now