Hindi Quote in Poem by Anita Sinha

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शादी की सालगिरह शुभकामनाएं एवं बधाइयां।

आया है लेकर शुभ संदेश आज का दिन जी।
दे दो शुभकामनाएं एवं बधाइयां लख लख बार
विवाह के वर्ष गांठ की जी।

आओ सब परिवार मिलकर खुशियां मनाएं
झूमे नाचे और गाएं आनन्द मनाएं जी।

प्रणय पंथ पर आगे बढ़ते रहें निर्विघ्न होकर
प्रेम पाश में बंधे हुए प्रेम गीत सुनाएं जी।

ना आए शूल वैवाहिक जीवन में दोनों को
युगल जोड़ी सलामत रहे अपरिमित आशीर्वाद
दोनों को जी।

प्रेम के फूल खिलते रहे जीवन में मुस्कान हो
ओठों पर।
निर्झर सम अबाध गति से झर झर
बहती रहे जीवन सरिता वसुधा पर।

शाही गुलाब सम सुवासित हो जीवन चमन
दोनों का।

मन मधुर मिलन के सपने संजोते रहे और
सदाबहार रहे मन उपवन।

पुआ बनाएं पूरी बनाएं और बनाएं मेवा के
लड्डू मिष्टान्न जी।

माता पिता बड़े बुजुर्गो को खिलाओ और
पाओ शुभ आशीर्वाद जी।

हे मंगला गौरी मैया अधम आकिंचन्य दासी अनिता मांगन आई अटल सोहाग अर्चना सिन्हा का

अरदास स्वीकार करो और आयुषमती और आयुष्मान का वरदान दो दोनों को जी।

अचल रहे अहिवात तुम्हारा पुत्र वधू अर्चना सिन्हा।। जब लगे बहे गंग जमुन जल धारा जी।

यह सौगात माता मंगला गौरी मैया का स्वीकार करो तुम अर्चना।

मां की कृपा से पूरी हो तेरी सर्वमंगल कामना।

मेरी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दोनों को अशेष।
आज का दिन हो ‌विशेष।

अभिषेक सिन्हा और अर्चना सिन्हा के विवाह वर्ष गांठ पर गीत बधाई के लिखी गई है।

-Anita Sinha

Hindi Poem by Anita Sinha : 111871234
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now