Hindi Quote in Poem by किरन झा मिश्री

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

विषय - ताला
दिनांक -24/02/23

अच्छी आदतें जीवन में लाकर,
बुरी आदतों पर लगा लो ताला।
चाबी जिसकी खो जाए,
पहन लो मानवता की माला।।

सहज सरल और शुद्ध भाव से,
प्रभु शरण में ध्यान लगाना।
भाव अशुद्ध होने नहीं पाएं,
ये अर्जी उनके पास पहुंचाना।।

जाने अंजाने में कभी भी,
पाप के रास्ते पर न भटकें।
संस्कार अपने मात पिता के,
भूलवश कभी न झटकें।।

अपनी जीवनशैली में प्रतिदिन,
मर्यादित आचरण रखना है।
गंदी सोच,गंदी मानसिकता पर,
हमेशा के लिए ताला जड़ना है।।

किरन झा (मिश्री)
ग्वालियर
मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111861517
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now