Hindi Quote in Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"सपनों के मोर पंख:एक अनोखी शब्द यात्रा" सपनों के मोर पंख एक ऐसा कहानी संग्रह है कि जिसमें कहानी की विधा और शिल्प में वर्णित कथ्य अपने आप में विविध भाव व्यंजनाओं को व्यक्त करती है। लेखक ने कथा बुनावट में जन आकांक्षाओं एवं प्रवृत्तियों को ध्यान में रखा है। कहानियां एक सहज प्रवाह में आगे बढ़ती हैं जो निश्चित तौर पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करती हुई पाठक के लिए आगे के निष्कर्ष को छोड़ जाती हैं। यह अपने आप में बहुत ही विलक्षण है कि लेखक ने कहानी में आदर्श वादिता को छोड़कर व्यवहार वादिता का प्रत्यावर्तन करना अपना अभीष्ट चुना है। रचनाकार यहां अपने भाव व्यंजनाओं को व्यक्त करने में शब्दों का साथ लेकर के कथ्य के बुनावट को रखते हुए आगे बढ़ करके एक वितान रचा है, जहां पाठक अपनी विश्रांति प्राप्त करता है। 'सपनों के मोर पंख' कहानी संग्रह में संग्रहित कहानियां समकालीन है और युगबोध से युक्त है। कहानियां पढ़वा लेने के आग्रह से युक्त हैं। यह पाठकों को अपने आप में बांधती हैं, जो इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Hindi Quotes by Dr Jaya Shankar Shukla : 111841401
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now