#अनेक_शब्दों_के_लिए_एक_शब्द (भाग - 1)
◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆

1. जिसका जन्म नहीं होता - अजन्मा
2. पुस्तकों की समीक्षा करने वाला समीक्षक , -आलोचक
3. जिसे गिना न जा सके - अगणित
4. जो कुछ भी नहीं जानता हो -अज्ञ
5. जो बहुत थोड़ा जानता हो- अल्पज्ञ
6. जिसकी आशा न की गई हो - अप्रत्याशित
7. जो इन्द्रियों से परे हो - अगोचर
8. जो विधान के विपरीत हो - अवैधानिक
9. जो संविधान के प्रतिकूल हो - असंवैधानिक
10. जिसे भले -बुरे का ज्ञान न हो - अविवेकी
11. जिसके समान कोई दूसरा न हो - अद्वितीय
12. जिसे वाणी व्यक्त न कर सके - अनिर्वचनीय
13. जैसा पहले कभी न हुआ हो - अभूतपूर्व
14. जो व्यर्थ का व्यय करता हो - अपव्ययी
15. बहुत कम खर्च करने वाला - मितव्ययी
16. सरकारी गजट में छपी सूचना - अधिसूचना
17. जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन
18. दोपहर के बाद का समय - अपराह्न
19. जिसका निवारण न हो सके - अनिवार्य
20. देहरी पर रंगों से बनाई गई चित्रकारी - अल्पना
21. आदि से अन्त तक- आघन्त
22. जिसका परिहार करना सम्भव न हो - अपरिहार्य
23. जो ग्रहण करने योग्य न हो - अग्राह्य
24. जिसे प्राप्त न किया जा सके - अप्राप्य
25. जिसका उपचार सम्भव न हो - असाध्य
26. भगवान में विश्वास रखने वाला आस्तिक
27. भगवान में विश्वास न रखने वाला - नास्तिक
28. आशा से अधिक- आशातीत
29. ऋषि की कही गई बात - आर्ष
30. पैर से मस्तक तक - आपादमस्तक
31. अत्यंत लगन एवं परिश्रम वाला - अध्यवसायी
32. आतंक फैलाने वाला - आंतकवादी
33. देश के बाहर से कोई वस्तु मंगाना - आयात
34. जो तुरंत कविता बना सके- आशुकवि
35. नीले रंग का फूल - इन्दीवर
36. उत्तर -पूर्व का कोण - ईशान
37. जिसके हाथ में चक्र हो - चक्रपाणि
38. जिसके मस्तक पर चन्द्रमा हो - चन्द्रमौलि
39. जो दूसरों के दोष खोजे - छिद्रान्वेषी
40. जानने की इच्छा- जिज्ञासा
41. जानने को इच्छुक - जिज्ञासु
42. जीवित रहने की इच्छा - जिजीविषा
43. इन्द्रियों को जीतने वाला- जितेन्द्रिय
44. जीतने की इच्छा वाला - जिगीषु
45. जहाँ सिक्के ढाले जाते हैं - टकसाल
46. जो त्यागने योग्य हो - त्याज्य
47. जिसे पार करना कठिन हो- दुस्तर
48. जंगल की आग - दावाग्नि
49. गोद लिया हुआ पुत्र - दत्तक
50. बिना पलक झपकाए हुए - निर्निमेष

#आर्यवर्त #ज्ञानपिपासु

Hindi Motivational by Gautam Kothari sanatni : 111072978
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now