1 मंजरी
मातु यशोदा मथ रही, मथनी से पय-सार।
लटकी जो मंजीर वह, बजती बारम्बार ।।

2 मेदनी
निकल पड़ी जन-मेदनी, विंध्याचल कोआज।
नव-दुर्गा का पर्व यह, सभी बनेंगे काज।।

3 बारूद
कट्टरता की सोच ही, मानवता पर भार।
बैठी है बारूद पर, दुनियाँ की सरकार।।

4 चीवर
गेरू-चीवर पहनकर, चले राम वनवास।
अनुज लखन सीता चलीं, दशरथ हुए उदास।।

5 कलिका
कोमल कलिका देख कर, हर्षित पालनहार।
फूल खिलेगा बाग में, खुश होगा संसार।।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111779163
shekhar kharadi Idriya 2 year ago

अति सुन्दर प्रस्तुति

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now