Quotes by Saroj Prajapati in Bitesapp read free

Saroj Prajapati

Saroj Prajapati Matrubharti Verified

@saroj6130
(1.5m)

अपने बच्चों का दुख दर्द मिटाने और
रखने उनके सर पर ममता का हाथ
सोचो ईश्वर एक साथ जाते कहां कहां
इसलिए अपना प्रतिरूप बनाकर
उसने धरती पर भेजी सबके लिए एक मां।।
सरोज प्रजापति ✍️


- Saroj Prajapati

Read More

पैसा पद रूतबा और जवानी
इन चारो का नशा सबसे भारी ‌‌
जब तक ये चारों रहते जिसके पास
तब तक समझता वो खुद को भगवान
इन चारों की है एक खास बात
एक समय बाद छोड़ देते ये सबका साथ।।
सरोज प्रजापति ✍🏻



- Saroj Prajapat

Read More

बुरे हालातों से कभी ना घबराया मैं
फिर भी किस्मत से पार ना पाया मैं
कोशिशें हजार की तूफानों से लड़ने की
फिर भी साहिल पर पहुंच ना पाया मैं।।
सरोज प्रजापति ✍🏻


- Saroj Prajapati

Read More

थक गए शब्द, खामोश हो गई जुबां
पिघला ना ऐ संगदिल, फिर भी दिल तेरा।
सरोज प्रजापति ✍🏻

- Saroj Prajapati

राब्ता कुछ तो रहा होगा तेरे मेरे दरमियान
हजारों की भीड़ में जो एक तू मुझसे मिला
यूं तो अनगिनत सितारे हैं इस आसमान में
बरसों दुआ में मांगा सितारा मेरी मांग में सजा।
सरोज प्रजापति ✍🏻
- Saroj Prajapati

Read More

हालात ए मुफलिसी में जेब जरा क्या हल्की हुई
अपना कहने वालों की भीड़ भी धीरे धीरे घटती गई।
सरोज प्रजापति ✍🏻


- Saroj Prajapati

Read More

बहुत शौक था उसे आईना दिखलाने का
जब वक्त ने उसे आईना दिखलाया
फिर क्यों वह उसे देखने से कतराया!!
सरोज प्रजापति ✍🏻


- Saroj Prajapati

Read More

जिंदगी और जिंदगी भर की कमाई लुटा दी
जिस औलाद पर
आखिर में उन्होंने ये सिला दिया कि तुमने हमारे लिए
किया ही क्या!!
सरोज प्रजापति ✍🏻
- Saroj Prajapati

Read More

वक्त रहते जो नहीं करते वक्त की कद्र
वक्त निकलने पर वो पछताते उम्र भर।
सरोज प्रजापति ✍🏻


- Saroj Prajapati

आवेश और भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले
अक्सर आपको मुश्किल में डाल देते
अगर थोड़ा सा संयम से लेंगे जो काम
सभी मुश्किलों का मिल जाएगा निदान।।
सरोज प्रजापति ✍🏻


- Saroj Prajapati

Read More