Quotes by Ruchi Dixit in Bitesapp read free

Ruchi Dixit

Ruchi Dixit Matrubharti Verified

@ruchidixit324gmail.com8469
(685.6k)

मैं स्वंय के अतिरिक्त और
किसी की दोषी नहीं हूँ ,
मैंने स्वंय के लिए स्वयं से किये
वादे तोड़े हैं ।
- Ruchi Dixit

मैंने हर बार हर बात के लिए
खुद को दोषी माना इसका तात्पर्य
सब निर्दोष नहीं है उस समय मैंने
स्वंय को उनसे अलग कर लिया ।
- Ruchi Dixit

Read More

जिनसे मुझसे शिकायतें थीं
उन सबसे माफी है जब भी
खुद से बातें हुई खुद के लिए
खुदा से न्याय नहीं माँगा
सोचा तो अपनी सजा के बारे में....
- Ruchi Dixit

Read More

जहाँ झूठ होता है वहाँ छिपाया जाता है
जहाँ झूठ नहीं होता वहाँ कुछ भी छिपा
नहीं होता समझते समझते बात समझ आई.....
- Ruchi Dixit

Read More

यदि मेरी ऐसी स्थिति बने कि मेरे पास
एक रूपया न हो
सर छिपाने के यदि छत भी न बचे
उस अवस्था में भी गरीब शब्द मेरे
लिए गाली के समान है इसलिए
नहीं कि यह मेरा अहंकार है
बल्कि इसलिए कि मेरे लिए धन
के मायने कुछ और है...
- Ruchi Dixit

Read More

मातृभारती कई दिनों से लाग आऊट नहीं हो रहा आपके साथ भी क्या यही समस्या आ रही है??

तय किया है दूर तक देखना
अब कम करना है...
- Ruchi Dixit

जिसे खोना होता है वह
खोने के लिए ही आता है जो
हिस्से का है वह
आपमें रह जाता है ।
किसी का सामर्थ्य नहीं कोई
किसी से किसी का छीन ले
जो नहीं मिला वह आपका
नहीं था ।
- Ruchi Dixit

Read More

सैंकड़ों प्रभावशाली नंबर
किन्तु कार्य हर बार सामान्य साधारण
अपरिचित व्यक्ति द्वारा हो
फिर भी फोन में कचरे की
तरह नंबर पड़े हो और
आप उसे साफ न कर पा रहे हों
इसे ही आस कहते हैं ।
- Ruchi Dixit

Read More

अपने विश्वास पर उसे विश्वास न रहा
अपने चुनाव पर सवाल रहा
अपनी पसंद का मलाल रहा
उत्तर रहा न सवाल रहा ।
- Ruchi Dixit

Read More