Quotes by Ankita Gupta in Bitesapp read free

Ankita Gupta

Ankita Gupta

@nainagupta4913


कलयुग की कई सुखद घटनाओं में से एक है…
मानव का मानव बने रहना…!

- Ankita Gupta






Follow my insta page @ankita_memoirs

सूर्यास्त हो या सूर्योदय…
दोनों में छिपी होती है एक उम्मीद…
अस्त अरुण चांदनी की उम्मीद है…
और उदित रोशनी की…!
प्रकृति में घटित हर एक घटना में छुपी हुई है…
कोई ना कोई उम्मीद…!
- Ankita Gupta

Follow my insta page @aspirethepower

Read More

#Environment_Day_2024

कहीं जल रही धरती
कहीं बाढ़ का सैलाब है…!
कहीं पिघल उठा ग्लेशियर
कहीं ठंड का छाया अज़ाब है…!
कुदरत का कहर कुछ यूं बरपा
कि त्राहि-त्राहि पूरा संसार है…!
क्या तुम अब भी शांत बैठोगे…?
चलो…उठो…
अब तो संसार बचा लो…!
एक नए चिपको का आगाज़ रचा लो…!
प्रकृति पुकारती है तुम्हें
उसका श्रृंगार बचा लो…!
चलो…उठो…
सतर्क हो जाओ
अरे ! दो-चार पेड़ ही लगा लो…!

-Ankita Gupta

Follow my Insta Page-
@aspirethepower✍️

Read More

#trending

मैं अपने किरदार के कई हिस्से रखती हूं…
अपनी आंखों में कभी खामोश समंदर रखती हूं…
कभी इन आंखों में मनमौजी मौजों-सी रवानी लिए फिरती हूं…
मैं अपनी किरदार के एक हिस्से में कुछ मनमौजी-सी होती हूं…!

इस दुनिया को देख कभी उलझती कभी सुलझती हूं…
कभी मैं चुप-सी रहती हूं…
कभी बड़बोली-सी होती हूं…
मैं अपने किरदार का एक हिस्सा सिर्फ अपने ज़हन में रखती हूं…!

कभी मैं चंचल पवन-सी फिजाओं में बहती हूं…
कभी मैं खामोशी -सी दरख्तों पर ठहरतीं हूं…
मैं अपने किरदार के एक हिस्से में कुछ खामोशी भी रखती हूं…!

हां…
मैं अपने किरदार के कई हिस्से रखती हूं…!
कभी चंचल कभी शांत-सी होती हूं…!
कभी-कभी बचपन भी जीती हूं…!
मैं अपने किरदार का एक हिस्सा सिर्फ अपने ज़हन में रखती हूं…!

-Ankita Gupta

Read More

कहीं तो बसती होगी…
मेरे सपनों में सजी दुनिया…
सड़क के उस पार…?
लहरों पर सवार…?
या आसमान के उस पार…?
क्योंकि उनके जीवित होने का प्रमाण ही है…
उनका मेरे सपनों में होना…!

-Ankita Gupta




Follow my insta page- @aspirethepower✍️

Read More

आज का संताप
यक़ीनन कल का सुख है…!

-Ankita Gupta














follow on Insta- @aspirethepower✍️

रिश्तों में स्वतंत्रता ही उनकी सुंदरता है…!

-Ankita Gupta













Follow on Insta- @aspirethepower✍️