Quotes by Muskan Bohra in Bitesapp read free

Muskan Bohra

Muskan Bohra

@muskanbohra.650058
(765)

मैंने इतने सालों में एक बात बहुत अच्छी सीखी है आपके साथ साझा करना चाहती हूँ।
जब तक हम अपने भूतकाल में जीते रहेंगे या ये सोचते रहेंगे की पहले सब कितना अच्छा था अब ये बदलाव क्यों
पर हमें इन सबको भूलकर आगे बढ़ना चाहिए हमें अपने भूतकाल को छोड़कर वर्तमान मे जीना चाहिए और हमें उस आये हुए बदलाव को भी अपनाना चाहिए क्यूंकि कभी कभी बदलाव आपके अच्छे के लिए होते है जब तक आप अपने पुराने वक्त के बारे मे सोचेंगे तो दर्द आपको ही होगा किसी और को नही इसलिए हमेशा वर्तमान मे जिये भविष्य की चिंता ना करे वो अपने आप अच्छा होगा।

Read More

✍️❤️

Sometimes we should distance ourselves from some relationships so that we can get to know those people.

कभी-कभी मन चीखकर कहना चाहता है,
उन सबसे जो मुझे इस हालत तक ले आए,
जिन्होंने मुझे समझना ज़रूरी न समझा,
मेरी भावनाओं को कभी क़ीमत न दी।
क्या मेरा दर्द किसी को नहीं दिखा?
क्या मेरा दिल पत्थर है?
क्या मुझे फ़र्क महसूस नहीं होना चाहिए?
आख़िर मैं भी इंसान ही तो हूँ।
कब तक मैं रोती रहूँ,
कब तक खुद को जलाती रहूँ,
और दबे मन से ये सोचती रहूँ —
क्यों भगवान ने मुझे ये सज़ा दी?
कौन सी गलती थी मेरी?
मैंने सबकी परवाह की,
पर किसी ने मेरी नहीं की,
अपनो ने भी नहीं…
अब दिल तक सा गया है,
लोगों से बात करने का मन नहीं होता,
बस खामोशी में बैठी सोचती हूँ।
कभी-कभी लगता है,
अगर मैं सबके सामने फूट पड़ूँ,
तो शायद मेरे सालों का ग़ुस्सा,
मेरी सालों की ख़ामोशी,
एक तूफ़ान बनकर निकल पड़े। #shayari #myquotes #thoughts ##DeepThoughts

Read More

✍️