Quotes by prince jha in Bitesapp read free

prince jha

prince jha

@jha.princembillbook.in234176


यदि हम प्रकृति को समझकर उससे संवाद स्थापित करें, तो वह न केवल प्रत्युत्तर देती है बल्कि हमारी रक्षा भी करती है। शायद मनुष्य ने प्रकृति के इस रहस्य को जाना ही नहीं, यही कारण है कि आज प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Read More

रिश्तों के अधूरे पन्ने
कुछ लोगों के हिस्से में माँ का प्यार नहीं आया,
तो किसी के सर पर कभी पिता का साया नहीं आया।
कोई महरूम रहा दोनों से, कोई अपनों को तरसता रहा,
कोई उम्र भर बस एक अदद प्यार को तरसता रहा।
कोई बिना मिले ही अपनों से, इस महफ़िल से लौट गया,
कोई पास तो बैठा रहा मगर, भीतर से दूर बहुत गया।
कोई खामोशी की ज़ुबान में, सब कुछ समझता जाता है,
कोई चीख-चीख कर हार गया, पर कोई समझ ना पाता है।कोई साथ रहकर भी साथ का, वो अहसास ना दे पाया,
कोई मीलों दूर रहकर भी, हर एक फ़र्ज़ निभा आया।

Read More

जिस आशियाने को बुजुर्गों ने अपनी मोहब्बत से बांधकर रखा था, आज उसी की नींव उनकी औलादों की आपसी नफरत और बंटवारे से हिल रही है

Read More