Quotes by smita in Bitesapp read free

smita

smita

@chaurasiyas
(1.6k)

तेरी सांवली सूरत पर जब मुस्कान आती है,😊
मेरी धड़कन तेरा नाम गुनगुना जाती है।💖

बुद्धि जब हड़ताल पर होती है,
तो जुबान overtime करती है।🤣

I don’t need perfect love or big promises ♥️🌼
I just want honesty, effort,
and someone who chooses me
even on the quiet days 💖🙂

एक दिन तुम याद करोगे....
मेरा साधारण सा चेहरा,
मेरी हल्की सी मुस्कान,
मेरा निस्वार्थ प्रेम, बेमतलब सी लड़ाईयां
अनगिनत मैसेज और मुझे🙂💯

Read More

" कुछ लोग जिन्दगी में मेहमान बनकर आतें है,
और यादें बनकर साथ रह जातें है।"😊

क्या है बनारस

सिर्फ़ घाट की सीढ़ियाँ नहीं,
समय की गोद में बैठी
एक अनंत कथा है बनारस...

हर पाप, हर पीड़ा को
अपने आँचल में समेटती,
माँ गंगा है बनारस.....

हर साँस में मंत्र,
हर मौन में विश्वास,
सब कुछ समेटा है बनारस...

काशी की पवित्रता,
अस्सी घाट का शोर,
शिव की नागरी है बनारस...

जहाँ चिता की आग भी
सिखा दे जीवन का पाठ,
वहीं मोक्ष का द्वार है बनारस...

हर गली, हर कोना
अपनी कहानी सुनाता है,
हर दीवार में लिपटा
इतिहास है बनारस...

सुबह की पहली रोशनी में
घंटियों की गूंज,
शाम के जलते दीपों में
आसमान की मुस्कान है बनारस...

हवा के झोंके में छुपा,
ज़िंदगी का गीत है बनारस...

शहर नहीं, प्रेम का दूसरा
नाम है बनारस...

Read More