The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
90
104.9k
245.4k
“मैं उत्तराखंड से हूँ मैं वैसा लड़का हूँ... मैं कोई खास बनने की कोशिश नहीं करता, बस जैसा हूँ वैसा ही रहता हूँ। दिखावे की आदत नहीं, और झूठे चेहरों से दूरी पसंद है। दुनिया क्या कहती है, इससे ज्यादा मुझे अपनी खामोशी सुकून देती है। हाँ... हँस लेता हूँ, मस्ती भी करता हूँ, दिल खोलकर जीना जानता हूँ। जिससे जुड़ता हूँ, सच्चे दिल से जुड़ता हूँ, पर किसी की बुराई सुनना या फैलाना मेरे उसूलों में नहीं है। दुनियादारी की चालाकियों से खुद को बचाकर चलता हूँ। शायद इसी वजह से हर किसी को अच्छा नहीं लगता, मगर जो समझ जाते हैं मुझे... उनके लिए मैं खुद को पूरी तरह लुटा देता हूँ।
मैं एक साधारण सा दिखने वाला लड़का, हर किसी को पसंद नहीं आता, चेहरा थोड़ा सांवला है और अदाएं मुझे दिखाना नहीं आता। बोलने को तो बहुत बोलता हूँ मैं, पर हर किसी से बनाके चलूं, मुझे वो वफ़ा नहीं आता, बेशक अहंकारी कह सकते हो मुझे, हर किसी की हां में हां मिलाना नहीं आता।
मैं अच्छा हूँ, पर नसीब बुरा है, दिल अमीर है, मगर वक्त गरीब है, कोशिश में मैंने कोई कमी नहीं छोड़ा, फिर भी मेरा हर सपना अधूरा रह गया, शायद ये मेरा नसीब था। आज जो दर्द मिल रहा है, शायद किसी पुराने कर्मों का हिसाब है, इसलिए किसी से शिकायत नहीं करता। क्योंकि समय का पहिया एक जैसा नहीं रहता, आज बुरा है तो कल अच्छा भी जरूर होगा।
हर दिन खुश रहने की एक वजह ढूंढो, क्योंकि जिंदगी बार-बार नहीं मिलती।
मैं अपने चरित्र पर इसलिए गर्व करता हूं क्योंकि मैंने जिन्दगी में बहुत कुछ सह कर भी खुद को गलत रास्ते पर नहीं जाने दिया। समय ने मुझे बार-बार तोड़ा लोगों ने मुझे कमजोर समझा, लेकिन हर बार मैंने खुद को और मजबूत बनाया। आज मैं अकेला जरूर हूं... लेकिन अपने फैसले और अपने आत्मसम्मान के साथ खड़ा हूं क्योंकि मुझे किसी को अपनी कीमत साबित नहीं करना मेरा संघर्ष ही मेरी पहचान है।
अभी सफर बाकी है... इसलिए कहानी भी बाकी है। आज नहीं तो कल, लेकिन अपना वक्त आएगा।
जीवन में आपको रोकने-टोकने वाला कोई है तो उसका एहसान मानिए, क्योंकि जिन बागों में माली नहीं होते, वो बाग जल्दी ही उजड़ जाते हैं
रिश्ते खून से नहीं, भरोसे, समझ और अपनापन से मजबूत होते हैं। जो बिना कहे मन की बात समझ ले और मुश्किल वक्त में बिना बुलाए साथ खड़ा हो जाए, वही रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है।
ज़िंदगी की हर कहानी में कुछ अधूरी बातें होती हैं, कुछ सपने होते हैं, और कुछ लोग... जो दिल में रहकर भी कभी साथ नहीं होते। लेकिन शायद यही अधूरापन हमें आगे बढ़ना सिखाते हैं, क्योंकि हर सफर में मंज़िल से पहले एक कहानी होती है... अभी कहानी बाकी है...
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser