Quotes by Anant Dhish Aman in Bitesapp read free

Anant Dhish Aman

Anant Dhish Aman Matrubharti Verified

@anantdhishamangmailc
(49.1k)

चाँदनी रात में
बैठे थे हम छत पे,
और एक तारा टूट गया…

हाय! क्या ग़ज़ब हो गया।
वो अपनों से रूठ गया,
और गैरों की मुराद मुकम्मल कर गया…
हाय! क्या अदब कर गया।

— अनंत धीश अमन

Read More

मेरे वजूद का हर कतरा
समय की देहरी पर पुकार बन ठहरा है,
और समय से कहता है—
अब तो समय पर आओ।

-अनंत धीश अमन

जीत-हार तो चलती रहती है,
अनजान राहों में इंसान
अक्सर खुद को खोता रहता है।

सच और अच्छाई पर जो अडिग रहे,
वही असली बादशाह कहलाते हैं,
वरना इस दुनिया में
ज़्यादातर लोग गुलाम नज़र आते हैं।

- Anant Dhish Aman

Read More

“गर सहारा हमें भी
कोई मिल जाता
तो हम भी संभल जाते,
कि जिस साँचे में दिल कहता
उसी साँचे में ढल जाते।”

- Anant Dhish Aman

Read More

काल के कपाल पर
भैरवी नृत्य-कला की
एक संध्या अविराम हो,
जहाँ लय में लिपटा
सृजन और संहार का
अद्भुत आयाम हो।

— अनंत धीश अमन

Read More

मोहब्बत ही मेरा शहर है
इशारा तेरा गर यदि मेरी ओर है,
तो हाँ, मोहब्बत ही मेरा शहर है।
— अनंत धीश अमन

मुसाफ़िर और शहर

जब शहर की सड़कों पर मुसाफ़िर ठहरता है,
तब जाकर वह असल मायने में
किसी शहर से होकर गुजरता है।

— अनंत धीश अमन

Read More

मुलाक़ात कौन कमबख़्त चाहता है,
इंतज़ार मुकम्मल हो, कौन चाहता है।
एक ऐसी भी आग हो, जो निरंतर जलती रहे,
अँधेरे सफ़र को प्रेम से प्रकाशित करती रहे।

जलती रहे, निरंतर जलती रहे,
शाम-ए-शम्मा में थोड़ा-थोड़ा मुसाफ़िर पिघलता रहे।

— अनंत धीश अमन

Read More

मेरी मोहब्बत कोई किताब नहीं,
जो हर कोई पढ़ जाए।
अंतस की ऐसी शीतलता है कि
कोई महसूस भी करना चाहे तो वह पत्थर हो जाए।

- Anant Dhish Aman

Read More

कुछ जोकर ऐसे भी होते हैं,
जो हँसते तो दूसरों पर हैं,
पर हँसी के पात्र स्वयं बन जाते हैं।

जोकर होना भी आसान कहाँ है!
जिसमें साहस हो स्वयं पर हँसने का
और दूसरों का मन बहलाने का,
वही असली जोकर कहलाता है।

तुम जो खेल खेलते हो दूसरों पर,
उसे हम हर रोज़ स्वयं पर खेलते हैं।
फर्क बस इतना है कि
अब तक वह समय किसी के हाथ नहीं आया
जो हमारे संघर्ष को चुनौती दे सके।

माना, छोटी-छोटी ऊँचाइयों पर पहुँचकर
अहंकार आ ही जाता है,
पर याद रखना—
विशाल वृक्ष हमेशा झुका ही रहता है,
और उसी में उसकी महानता होती है।

— अनंत धीश अमन

Read More