why does it happen like this in Hindi Short Stories by Std Maurya books and stories PDF | ऐसे ही क्यों होता हैं?

Featured Books
Categories
Share

ऐसे ही क्यों होता हैं?

लेखक: एसटीडी मौर्य✍️,कटनी मध्य प्रदेश 

मोबाइल नंबर -7648959825

​एक दिन मैं लिख रहा था कि 'मोहब्बत सभी को मिलती है', तभी अचानक मेरी कलम की नोक (निब) टूट गई। वह मुझसे कहने लगी— "तुम अभी नादान हो। जितनी मोहब्बत सुनने में अच्छी लगती है, हकीकत में वैसी नहीं होती। अगर मोहब्बत की सच्चाई देखनी है, तो एक बार आशिकों की उस भीड़ में बैठकर देखना जहाँ जवान बेटे कफ़न में लिपटे होते हैं और उनके बूढ़े माँ-बाप आँखों में आँसू लिए उन्हें कंधा दे रहे होते हैं।"
​आजकल लोग सिर्फ पैसे और शक्ल से मोहब्बत करते हैं। अगर तुम ईमानदारी दिखाओगे, तो शायद तुम्हें तुम्हारी मोहब्बत ही न मिले। यह दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई है कि जो व्यक्ति साफ-साफ बातें करता है और सोचता है कि सच बोलने से प्यार मिलेगा, वह गलत है; क्योंकि अक्सर सच बोलने से ही मोहब्बत में दरार आती है।
​यह सुनकर मेरी आँखों में आँसू आ गए। मुझे डर था क्योंकि मेरी भी अपनी एक मोहब्बत थी, जो हर बात में यही कहती थी— "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ, मैं तुम्हारे साथ नून-रोटी (नमक-रोटी) खाकर भी रह सकती हूँ और तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी।" लेकिन अंदर ही अंदर मुझे डर सता रहा था कि कहीं मेरी मोहब्बत मुझे धोखा न दे दे। इसी डर से मैंने खुद को दूर करना बेहतर समझा और अपनी कलम की बात मान ली।
​मेरे अंदर हर व्यक्ति की भावना जानने की उत्सुकता थी, इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों से बात की और उनके जीवन के बारे में पूछा। जिससे भी मिला, सबका एक ही कहना था— "मोहब्बत सिर्फ किताबों और टीवी में ही अच्छी लगती है।"
​एक दिन रास्ते में मुझे एक लड़की मिली, मैंने उससे भी वही सवाल किया— "धोखेबाज कौन होता है, लड़के या लड़कियां?" उस लड़की ने बिना किसी का पक्ष लिए लड़कियों को ही दोष दिया। उसने कहा— "अगर लड़के धोखेबाज होते, तो वे एक लड़की के लिए रोते नहीं और न ही अपने घर वालों को उस लड़की के बारे में बताते। लेकिन लड़कियां जब किसी से मोहब्बत करती हैं, तो अपनी सहेली तक को नहीं बतातीं, घर वालों को बताना तो बहुत दूर की बात है।"
​इतना ही नहीं, वे अक्सर लड़कों से यही कहती हैं कि "मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, तुम ही मेरी पहली मोहब्बत हो।" लड़के उनके जाल में फंस जाते हैं क्योंकि वे यकीन दिलाने के लिए झूठी कसमें खाती हैं, रोने का नाटक करती हैं और मरने की धमकी तक देती हैं।
​मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने मैसेज किया कि उसे मुझसे बात करनी है। मैंने पहले कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वह कसमें खाकर यकीन दिलाने लगी कि उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मैंने उस पर यकीन कर लिया, पर कुछ ही देर बाद उसके बॉयफ्रेंड का मैसेज आया और उसने मुझे उनकी पुरानी चैट भेज दी। जब मैंने उस लड़की को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड मेरे इनबॉक्स में है, तो वह नाटक करने लगी कि उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और मुझे उसे ब्लॉक करने को कहने लगी।
​हद तो तब हो गई जब अगले दिन उसके भाई का मैसेज आया और वह मुझसे पूछने लगा कि "यह लड़की तुम्हारी कौन है?" मैंने साफ कह दिया कि मैं उसे नहीं जानता, लेकिन वह एक ही सवाल बार-बार पूछता रहा। अंत में मैंने कह दिया कि मैं सिर्फ उससे बात करता हूँ। जब मैंने उससे पूछा कि तुम कौन हो, तब उसने बताया कि वह उस लड़की का भाई है।