Row Agent - 1 - 16 in Hindi Detective stories by bhagwat singh naruka books and stories PDF | रॉ एजेंट सीजन 1 - 16

Featured Books
Categories
Share

रॉ एजेंट सीजन 1 - 16


               रक्षा मंत्रालय 

एक बंद कमरे में कई लोग खड़े है जिन में दो युवक है और उनके सामने कुर्सी पर दो आदमी बैठे है । 

रक्षा मंत्री _____ आपने जैसा कहा हो गया ,,इन दोनो ने पता लगा लिया ,हमारे बीच से ही कोई हमारे देश की महतपूर्ण सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट को देने की कोशिश में था ,,और वो एजेंट भी अब जाल में फस गया है और ये सब हुआ हमारे इन दो बहादुर ऑफिसर की वजह से । 

आपकी जानकारी के लिए बता देता हु जो गेट पर ड्यूटी दे रहे थे वो दोनो जाबाज खिलाड़ी और बेहतरीन ऑफिसर है ,जिनको खुपिया विभाग ने काम दिया पाकिस्तानी एजेंट को पकड़े का ,,, अविनाश मेहरा और दिग्विजय चौटाला,,,। 

पीएम साहब ____ बहुत अच्छे,, गुड जॉब ऑफिसर,, 

अविनाश मेहरा ____थैंक्स सर,, 


पीएम साहब ____ लेकिन इस में हमारा आदमी कोन है ये पता चला क्या ,,और अभी तक क्या क्या सूचना उसने उनको दी है ,। 


रक्षा मंत्री _____ मैन गेट पर तैनात, एक गार्ड है जो उनको हमारी गुप्त सूचनाएं देता है, और जो एजेंट है वो कभी भिखारी बन कर आता है कभी थेलेवाला,,,और सबसे अच्छी बात ये है की अभी तक उन पाकिस्तानी एजेंट को सही सूचना नही मिली है इस लिए वो बार बार यहां आए दिन चक्कर लगता रहता है । 


पीएम साहब ____लेकिन हमने तो सुना कोई ख़बर लीक हुई है ,। 


रक्षा मंत्री _____ हा हुई तो है ,,लेकिन जैसा की इन ऑफिसर ने मुझे बताया की ,, उस गार्ड ने उन एजेंटो को मात्र यही ख़बर दी है की ,, भारत सरकार कुछ बड़ा करने की सोच रही है pok में ,,,। 


पीएम साहब _____ शुक्र,, यही बात है ,,वरना मैं तो सोच रहा था , कही उनके पास , अजय सिंह और विजय डोभाल के बारे कोई ख़बर हाथ तो नही लग गई और हा उस जवान पर नज़र रखो कही प्लान फेल ना हो जाए ,, 


अविनाश मेहरा _____ हम एक बार उस एजेंट के साथियों को पकड़ ले उसके बाद इसको भी अंदर डाल देगे । 


दिग्विजय चौटाला ____ हम उस गार्ड को अभी जेल में क्यू नही डाल सकते ,,कही कल को उसको पता चला तो भाग भी सकता है,। 


रक्षा मंत्री _____अभी नही , हमे उसकी अभी जरूरत है , सर ये दोनों एक एजेंट को तो आज ही पकड़ सकते थे लेकिन उसको इस लिए जाने दिया की उसका एक भाई और है जिसकी भी शक्ल इससे मिलती है यानी जुड़वा है । 


पीएम साहब ____ तो जल्दी करो खत्म इस मिशन को , पता चला की दोनो भारत छोड़ गए या यहां से कही और भाग गए,,। 


अविनाश मेहरा ____ वो कही नही भागेगा,, उसको हमने लालच ही ऐसा दिया , की वो ना चाहते हुए भी हमारे पास जरूर आएगा । 


रक्षा मंत्री ____उस जवान का क्या करना है ,,, मेरे हिसाब से उसने जो किया है वो देशद्रोह है ,उसकी सजा लंबी होनी चाहिए । 


पीएम साहब ____उसके बारे में हम बाद में सोचेंगे,, फिलहाल तो वो दो पाकिस्तानी एजेंट है ,।Oओर तुमने जो काम को बखूबी अंजाम दिया है उसके लिए तुम्हें फिर से धन्यवाद देता हु ,,। 



अविनाश मेहरा _____ थैंक्स सर,, और वैसे भी हम बहुत भाग्यशाली है जो हमे आपके अंडर ग्राउंड काम करने का शोभग्य मिला ,, इस देश के लिए कुछ करने के लिए ,,। 


पीएम साहब _____ अब कब मिलने को बोला है वो एजेंट,, 


अविनाश मेहरा ____ तीन दिन,,, तीन दिन बाद अपने भाई को लेकर आएगा ,, बोला 300 करोड़ बड़ी रकम है , उसको एक जगह करने में थोड़ा समय लगेगा । 


पीएम साहब ____ एक जगह इसका मतलब ये हुआ की ओर भी कोई है ,, जो इनकी भारत में मदद करता है । 


रक्षा मंत्री ____ एक नही सर बहुत है इसे एजेंट जो भारत के अलग अलग राज्यों में गुप्त तरीके से रह रहे है जनता के बीच,, सबसे जायदा इन एजेंटो की दिल्ली में है ,,ये तो मात्र एक मोहरा हो सकते है असली चेहरा कोई और है , 


पीएम साहब ______ तो फिर एक टीम और बनाओ और पूरी दिल्ली में एक गुप्त मिशन चलाओ,, ढूंढ निकालो,। ओर हा कल मैं एमपी जा रहा हु जनसभा को संबोधित करने ,, तब तक तुम अपने मिशन पर लगे रहो, शायद मुझे समय ना मिले ,सारी जानकारी तुम अपने पास रखोगे कोई बड़ी समस्या हो तो मेरे प्राइवेट नम्बर पर संपर्क करना ,,  अब आप जा सकते


ऑफिसर,

जय हिन्द सर

इतना बोल कर वो वहां से निकल जाते है ।