Cakes Without Flour in Hindi Cooking Recipe by S Sinha books and stories PDF | बिना आटे - मैदे का केक बनाएं

The Author
Featured Books
Categories
Share

बिना आटे - मैदे का केक बनाएं

बिना आटे - मैदे का केक बनाएं 


आप चाहें तो बिना किसी तरह के आटे का केक स्वयं घर पर आसानी से बना सकती हैं  . वेगन लोग भी इस तरह का केक बना सकते हैं  . 


1  . बिना आटे का केक 


समय - तैयारी - 20 मिनट , कुकिंग - 50  मिनट ( कुल - 70  मिनट ) 


सामग्री - ( 8  सर्व के लिए ) 


6  टेबल स्पून अनसाल्टेड बटर , कुछ अतिरिक्त पैन के लिए 
225 gm सेमीस्वीट चॉकलेट ( फाइन चॉप्ड ) 
6 अंडे , योक ( पीला भाग )  और एग वाइट अलग अलग 
आधा कप बारीक शुगर 
टॉपिंग के लिए शुगर पाउडर ,  क्रीम 

विधि - 

* ओवन को करीब 140 C पर प्रीहीट करें  . 9 इंच  के डीप केक पैन के साइड और  तल में आयल या बटर लगा  कर  ग्रीज कर लें  . इसे एक  तरफ रख लें  . बटर और चॉकलेट को एक बड़े माइक्रोवेव सेफ बोल में करीब तीस तीस  सेकंड के अंतराल में  गर्म करें ताकि दोनों पिघल जाएँ  . इसे बीच बीच में मिलाते ( stir ) रहें  . अब इसे कुछ ठंडा होने दें  . 
* एग योक को अच्छी तरह फेंट ( हैंड मिक्सर से बेहतर होगा  ) कर उपरोक्त मिक्स में डालें  . 
* एक बोल में एग वाइट को भी अच्छी तरह फेंट लें  . इसमें चीनी अच्छी तरह मिलाकर फेंटते रहें  ताकि वह घुल जाये और क्रीमी लेयर की तरह दिखे  . 
* एग वाइट , चीनी मिक्स को थोड़ा थोड़ा कर चॉकलेट मिक्स में डालकर फेंटते  रहें  . धीरे धीरे पूरे एग वाइट चीनी मिक्स को चॉकलेट मिक्स में अच्छी तरह फेंट लें ( whisk )  . 
* अब उपरोक्त बैटर को ग्रीज किये पैन में डाल लें  . इसके टॉप को रबर स्पैचुला से समतल कर लें  . इसे 45 - 50 मिनट तक बेक करें  . केक पैन के साइड से अलग हो जायेगा  . 
* अब इसे किसी वायर रैक या अन्य सतह पर पूरी तरह ठंडा होने दें  . 
इसे अपनी पसंद की टॉपिंग के साथ सर्व करें  . 

नोट - बिना आटे का केक आटे वाले केक की अपेक्षा कम उठेगा ( rise ) 


2  . वेगन केक - यह एक इटालियन कुजीन है .  


समय - तैयारी - 5  मिनट , कुकिंग - 45 मिनट ( कुल - 50 मिनट ) 


सामग्री - ( 10 सर्व के लिए ) 


170 gm वेगन चॉकलेट फाइन ( fine या chip  )


170 gm साल्टेड वेगन बटर 


120 gm बेसन 


200 gm शुगर ( महीन ) 


120 ml बेसन का घोल ( 1 हिस्सा बेसन 3 हिस्सा पानी ) 


50 gm कोकोआ पावर ( स्प्रिंक्ल के लिए कुछ अतिरिक्त रखें ) 

विधि 


* ओवन को करीब 175 C पर प्रीहीट करें  . 8 इंच  के डीप केक पैन में एक पार्चमेंट पेपर बिछा लें  . पैन के साइड को थोड़ा ग्रीज कर लें 

* एक माइक्रोवेव सेफ बड़े  बोल ( bowl ) में बटर को पिघला कर गर्म कर लें  .  यह काम  किसी अन्य स्टोव पर सॉस पैन में भी हो सकता है  . फिर इसमें चॉकलेट  को डाल कर पूरी तरह से मिला लें  . इसे एक तरफ रख लें  . 

* एक बड़े बोल में हैंड मिक्सर से बेसन का  घोल और चीनी को अच्छी तरह मिलाते रहें जब तक चम्मच से गिराने से एक फीते के समान न लगे  ( लगभग  3 - 4 मिनट में )  . इसमें पिघले हुए बटर और चॉकलेट मिक्स को डाल कर फिर अच्छे से मिलाएं  . अंत में इसमें बेसन और कोकोआ पाउडर मिलाकर लो स्पीड पर अच्छे से मिला कर बैटर ( लेई ) बना लें  .  
* उपरोक्त बैटर को केक पैन में रख कर ओवन में बेक करें  . इसे करीब 40 - 50 मिनट तक बेक करें और देख लें  कि केक सेट कर गया है और इसकी ऊपरी सतह ब्राउन है  . इसमें एक टूथ पिक डाल कर निकाल कर देखें कि यह बिलकुल साफ़ है यानि बैटर इसमें सटा तो नहीं है  . 
* ओवन से निकाल कर इसे केक पैन में ही करीब 15 मिनट ठंडा होने दें  . फिर कूलिंग रैक पर पूरी तरह ठंडा कर लें  . 
* केक पर टॉपिंग करने के लिए कोकोआ पाउडर ,  बेरी , वेगन आइस क्रीम डाल सकते हैं  . आपका केक सर्व करने के लिए तैयार है  . 

नोट - * जो वेगन  नहीं हैं , वे साधारण बटर , चॉकलेट आदि सामग्री इस्तेमाल कर सकते हैं  . 

       * बेसन के घोल की जगह दूध ( वेगन के लिए प्लांट मिल्क ) भी ले सकते हैं  . ऐसे में दूध , शुगर , चॉकलेट और बटर सभी को एक साथ मिक्स करना होगा  . पर शायद स्वाद उतना अच्छा न रहे  . 

 

3  ब्राउनी केक 


 ब्राउनी केक बनाना बहुत ही आसान है  . 


समय - तैयारी - 5 मिनट , कुकिंग - 20 मिनट ( कुल - 25 मिनट ) 


सामग्री ( 16 सर्व के लिए ) -


425 gm  चॉकलेट केक मिक्स 
आधा कप ओलिव या वेजिटेबल आयल 
2 अंडे 
1 कप सेमी स्वीट चॉकलेट चिप्स 

विधि 

* ओवन को 175 C पर प्रीहीट करें  . 8x 8 इंच के  एक बेकिंग डिश में  नॉन स्टिक कुकिंग आयल स्प्रे करें  . इसे एक तरफ रख लें 
* एक बड़े बोल ( bowl ) में केक मिक्स , चॉकलेट चिप्स और अंडे को मिक्स कर बैटर बना  लें  . 
* इस बैटर  को बेकिंग डिश में डाल कर इस तरफ फैला लें कि डिश समान रूप से भर जाए   . 
* ओवन में 20 - 25 मिनट तक इसे बेक करें  . इसमें एक टूथ पिक डाल  कर निकाल कर सुनिश्चित कर लें कि पिक साफ़ है यानि उसमें बैटर  नहीं लगा है  . 
* आपका  ब्राउनी तैयार  . इसे ठंडा कर टुकड़े कर सर्व कर सकते हैं  . 

*  ब्राउनी का स्टोरेज - एयर टाइट कंटेनर में 4 - 5 दिन तक यह ठीक रहेगा  . फ्रीज़ करने से तीन महीने तक यह ठीक रह सकता है  .