Forests, trees and eagles in Hindi Short Stories by DINESH KUMAR KEER books and stories PDF | जंगल, पेड़ और बाज

Featured Books
  • ओ मेरे हमसफर - 12

    (रिया अपनी बहन प्रिया को उसका प्रेम—कुणाल—देने के लिए त्याग...

  • Chetak: The King's Shadow - 1

    अरावली की पहाड़ियों पर वह सुबह कुछ अलग थी। हलकी गुलाबी धूप ध...

  • त्रिशा... - 8

    "अच्छा????" मैनें उसे देखकर मुस्कुराते हुए कहा। "हां तो अब ब...

  • Kurbaan Hua - Chapter 42

    खोई हुई संजना और लवली के खयालसंजना के अचानक गायब हो जाने से...

  • श्री गुरु नानक देव जी - 7

    इस यात्रा का पहला पड़ाव उन्होंने सैदपुर, जिसे अब ऐमनाबाद कहा...

Categories
Share

जंगल, पेड़ और बाज

  मृत्यु से बड़ा भय

जंगल में एक पेड़ पर दो बाज प्रेमपूर्वक रहते थे। दोनों शिकार की तलाश में निकलते और जो भी हाथ लगता शाम को उसे मिल बांटकर खाते। लंबे काल-खंड से यही क्रम चल रहा था। एक दिन दोनों शिकार कर के लौटे तो एक की चोंच में चूहा और दुसरे की चोंच में सांप था। दोनों ही शिकार तब तक जीवित थे। पेड़ पर बैठकर बाजों ने जब उनकी पकड़ ढीली की सांप ने चूहे को देखा और चूहे ने सांप को। सांप चूहे का स्वादिष्ट भोजन पाने के लिए जीभ लपलपाने लगा और चूहा सांप के प्रयत्नों को देख कर अपने शिकारी बाज के पंखों में छिपने का उपक्रम करने लगा। उस दृष्य को देखकर एक बाज गम्भीर हो गया और विचारों में खो गया। दूसरे बाज ने उससे पूछा --दोस्त, दार्शनिकों की तरह किस चिंतन में खो गए?   पहले बाज नें अपने पकड़े हुए सांप की और संकेत करते हुए कहा देखते नहीं यह कैसा मुर्खप्राणी है। जीभ की लिप्सा के आगे इसे अपनी मौत भी एक प्रकार से विस्मरण हो रही है। दूसरे बाज ने अपनी चोंच में फंसे चूहे की आलोचना करते हुए कहा और इस नासमझको भी देखो भय इसे प्रत्यक्ष मौत से भी डरावना लगता है। पेड़ की नीचे एक सन्त सुस्ता रहे थे। उन्होंने दोनों बाजों की बातें सुनी और एक लंबी सांस छोड़ते हुए बोले- हम मानव भी तो सांप और चूहे की तरह स्वाद व भय को बड़ा समझतें हैं, मृत्यु को तो हम लोगों ने भी विस्मरण कर रखा है, जबकि मृत्यु तो अटल सत्य है।  

शिक्षा:-       अतः मानव को अपने स्वयं के भले के लिए दो को कभी विस्मृत नहीं करना है। पहले भगवान जिन्होंने कृपा करके मानवतन उपहार स्वरूप दिया एवं दूसरी स्वयं की मौत।