revenge in Hindi Drama by Sonali Rawat books and stories PDF | इंतकाम

Featured Books
  • NICE TO MEET YOU - 6

    NICE TO MEET YOU                                 પ્રકરણ - 6 ...

  • ગદરો

    અંતરની ઓથથી...​ગામડું એટલે માત્ર ધૂળિયા રસ્તા, લીલાં ખેતર કે...

  • અલખની ડાયરીનું રહસ્ય - ભાગ 16

    અલખની ડાયરીનું રહસ્ય-રાકેશ ઠક્કરપ્રકરણ ૧૬          માયાવતીના...

  • લાગણીનો સેતુ - 5

    રાત્રે ઘરે આવીને, તે ફરી તેના મૌન ફ્લેટમાં એકલો હતો. જૂની યા...

  • સફર

    * [| *વિચારોનું વૃંદાવન* |] *                               ...

Categories
Share

इंतकाम


प्यार नहीं फरेब, पति का धोखा, पहाड़ से धक्का... फिर वो लौट आई, पत्नी के इंतकाम की कहानी.... |


उस दिन वो काफी खुश थी, जब उसे पता चला कि वो गर्भवती है। ये बात उसने अपने पति को बताई, तो सुनकर उसका पति भी काफी खुश हुआ। उसने वादा कर दिया कि इस खुशी के मौके पर वह उसे बाहर घुमाने ले जाएगा। उसे जैसे जमाने भर की खुशियां एक साथ मिल गईं। वो 9 जून 2019 का दिन था, जब उसका पति उसे थाईलैंड के कोंग चियाम इलाके की ऊंची पहाड़ियों पर सुबह का उगता हुआ सूरज दिखाने ले गया।
उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि सूर्योदय के बहाने उसका पति उसकी जिंदगी को हमेशा के अस्त करने जा रहा है। वो नहीं जानती थी कि जिसका हाथ थामे वो आगे बढ़ रही है, उसका वही हमदम उसकी मुलाकात मौत से कराने जा रहा है।दोनों पहाड़ी पर पहुंच चुके थे। कुछ पलों के इंतजार के बाद पहाड़ियों के पीछे से सूरज की किरणें दिखाई दीं। उसने अपने पति का हाथ फिर से थामा और उगते सूरज को देखने के लिए आगे बढ़ी। उसकी निगाहें सूरज की उस लाल रोशनी को निहार ही रही थीं कि तभी उसे पीछे से एक तेज धक्का लगा। उसकी चीख गूंजी और पलभर में वो करीब 34 मीटर ऊंचाई की उस पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी।

उसे पहाड़ी से धक्का देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पति था। कुछ देर बाद उसकी चीख उन पहाड़ियों के बीच गुम हो गई। पति ने नीचे खाई की तरफ देखा और जब उसे एहसास हो गया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, तो चेहरे पर साजिश भरी एक मुस्कान लिए वो वापस लौट आया। 17 हड्डियां टूटी, लेकिन बच गई जानये कहानी है 33 साल की चीनी महिला वांग यान की, जिसे उसके पति ने एक साजिश के तहत उस चट्टान से धक्का दिया था। वांग को जिस वक्त उसके पति ने धक्का दिया, वो तीन महीने की गर्भवती थी। पति को लगा कि वो अपने मंसूबे में कामयाब हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं था।

पहाड़ी से गिरने के बाद वांग को काफी चोटें आईं। उनकी बाईं जांघ, बाएं हाथ, बाएं कॉलर बोन, कूल्हे की हड्डी और घुटनों में फ्रैक्चर हुआ। उनके शरीर की 17 हड्डियां टूट गईं। यहां तक कि गर्भ में उनके बच्चे की भी मौत हो गई। लेकिन, किस्मत से वांग की जान बच गई। पहले गाल पर चूमा और फिर...'बैंकॉक पोस्ट' के मुताबिक, पहाड़ी से गिरने के बाद वांग बेहोश हो चुकी थीं। तभी वहां घूमने आए एक पर्यटक की नजर उनके ऊपर पड़ी। वो फौरन पार्क के अधिकारियों को वहां बुलाकर लाया। वांग को तुरंत कोंग चियाम जिले के अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज शुरू हुआ।

अस्पताल के बिस्तर पर कई दिनों तक वांग बेहोश रहीं। इसके बाद जब उन्हें होश आया, तो उस पल को याद कर उनकी आंखें भीग गईं। उन्हें याद आया कि उस दिन चट्टान पर खड़े होकर कैसे पहले उनके पति ने धीरे से गाल पर चूमा और किनारे पर धक्का देने से पहले कहा- 'मरो'। पति को कोर्ट ने सुनाई 33 साल की सजाअस्पताल में जब वांग को होश आया, तो पुलिस उसके बयान दर्ज करने पहुंची। वांग ने अपने पति का सारा काला चिट्ठा पुलिस के सामने खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने वांग के पति को गिरफ्तार कर उसके ऊपर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया।

अदालत में ये बात साबित हुई कि वांग के पति ने दौलत के लालच में उसकी हत्या करने की कोशिश की। 'स्ट्रेट्स टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने वांग के पति को उसकी इस करतूत के लिए 33 साल 4 महीने जेल की सख्त सुजा सुनाई। करीब 5 साल बाद अब वांग उस पार्क में उन लोगों से भी मिलने आईं, जिन्होंने उसकी जान बचाई थी।