Complete Sri Mobile Stotram in Hindi Comedy stories by संदीप सिंह (ईशू) books and stories PDF | श्री मोबाईल स्तोत्रम् संपूर्णम्

Featured Books
  • જયપુર

    *જયપુર* રાજસ્થાનની રાજધાની જયપુરની ઓળખાણ એવો હવામહલ પહેલાં જ...

  • તારા વિનાના શહેરમાં

    સાંજ નમવા આવી હતી અને સાબરમતી રિવરફ્રન્ટ પર ઠંડો પવન ફૂંકાઈ...

  • બ્રહ્માંડ ભ્રમ

                  પ્રકરણ ૧: શાંત સવારનું તોફાનઆકાશ હજી પૂરેપૂરું...

  • લવમાં લોચો

    અમદાવાદની ભાગોળે આવેલા એ ફાર્મહાઉસમાં શનિવારની રાત ફૂલ ઓન હા...

  • દેવદત્તથી વીરભદ્ર

    દેવદત્તથી વીરભદ્રમાત્ર નામ બદલાવાથી નસીબ નથી બદલાતું, પણ જ્ય...

Categories
Share

श्री मोबाईल स्तोत्रम् संपूर्णम्

श्री मोबाईल स्तोत्रम् संपूर्णम्
(हास्य विनोद)


लैपटॉप बाबा ध्यानमुद्रा मे धुनी रमाये बैठे थे। थोड़ी ही देर पहले उन्होंने लैपटॉप के की बोर्ड के माध्यम से 108 बार क्लिक करके आधुनिक मनका फ़ेर चुके थे

और अब सोशल मीडिया पर लाइव होकर साधना कर रहे थे।

अचानक नोटिफिकेशन के मैसेज की बीप बजी। किसी भक्त की करुण पुकार थी शायद।

बाबा ने बड़े हौले से आंखे यूँ खोली जैसे पुरानी हवेली का चरमराता भूतिया साउंड लिए दरवाजा।

उंगलिया स्वतः ही लैपटॉप के कर्सर को मूव करने की गरज से उठ गई।

उन्होंने चैट बॉक्स खोला, देखा कि आभासी लोक (सोशल मीडिया) का उनका परम अनुयायी चैटर कुमार का msg था।

Msg कुछ इस प्रकार था -

"आदरणीय परमपूज्य हे मेक इन इंडिया युग के परम भक्ति वात्सल्य से परिपूर्ण, सदा ही लाइव रहने वाले श्री 1008 लैपटॉप बाबा, चरण वंदन।

मेरा मोबाइल past day से कुछ ठीक नहीं है, अतः आपके लाइव दर्शन का सौभाग्य नहीं प्राप्त हो रहा है। यह चलते चलते हॉट हो जाता है, बैट्री भी बहुत ड्रेन कर रहा है।

सिग्नल की प्रॉब्लम के साथ साथ आवाज कट कट जाती है, अक्सर wife के बनाए लिप सिंगिंग के वीडियो देखते टाईम यह अटक जाता है।
जिससे वो अपना टेढ़ा फेस देख कर नाराज हो जाती है और घर मे कलह हो जाती है कुछ उपाय बताइए बाबा जी।"
🙏🏻🙏🏻


लैपटॉप बाबा ने त्वरित रिप्लाई दी - बेटा तुम्हारी समस्या तो बहुत ही कष्ट प्रद है, तुम बहुत tubele कर रहे हों।

मैं लिंक सेंड कर रहा हूँ किसी अन्य मोबाइल से ओपन करा कर लाइव मोबाईल ग्रह शांति पूजन करा दो।

और एक मंत्र दूँगा उसका जाप Morn and Evening थ्री टाईम करो ठीक हो जाएगा।

हाँ QR Code सेंड कर रहा हूँ "पूजा चार्ज, दक्षिणा और मंत्र चार्ज "स्कैन करके pay कर देना, TRAI देव की कृपा से तुम्हारे मोबाइल के सभी ग्रह शांत हो जाएंगे।
हे आभासी दुनिया के भक्तों चैटर कुमार के साथ ही तुम सब भी मंत्रोच्चारण करो।
(बस दक्षिणा ट्रांसफर कर देना)

प्रस्तुत है लैपटॉप बाबा का मोबाइल ग्रह और निरोग हेतु मंत्र - :

श्री मोबाईल स्तोत्रम् संपूर्णम्

यदा यदा हि मोबाइलस्य
ग्लानिर्भवति सिग्नलः
आउट ऑफ रीच सूचनेन
त्वरित जागृत संशयाः ।

विच्छेदितं संपर्का:
कलहं मात्र भविष्यति।
तस्मात चार्जिंग एवं रिचार्जिंग,
कुर्वंतु तव सत्वरं।।

मनसोक्तम् चॅटिंगं
हास्यविनोदेन टेक्स्टिंगं।
सत्वर सत्वर फाॅरवर्डिंगं,
अखंडितं सेवाः प्रार्थयामि।।

टच स्क्रीनं नमस्तुभ्यं
अंगुलीस्पर्शं क्षमस्वमे।
प्रसन्नाय इष्टमित्राणां,
अहोरात्रं मेसेजम् करिष्ये॥

इति श्री मोबाईल स्तोत्रम् संपूर्णम्

ॐ शांति शांति शांति
॥शुभम् भवतु॥
(अज्ञात)
"रोज सुबह शाम इसका ३ बार जाप करें तो Internet की सर्विस अखंड बनी रहती है और आपका Mobile सदा निरोगी रहता है।"
📲📲📲

अस्वीकरण
यह लेख मात्र हास्य और मनोरंजन हेतु लिखा है, इसे किसी भी प्रकार से अन्यथा ना लें और ना ही किसी प्रकार से भावना, आस्था आहत के रूप मे ना लें। पढ़िए हंसिये और प्रसन्न रहिए।

उपरोक्त लेख मे लेखन मेरा है किन्तु यह मंत्र का भाग मेरा लिखा नहीं है।
मेरे एक मित्र द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट माध्यम से प्राप्त हुआ है,
इसके रचयिता का नाम नहीं मिला इस लिए
"अज्ञात" लिख दिया है।
✍🏻संदीप सिंह (ईशू)