The Author Pari Boricha Follow Current Read बेटियाँ.. By Pari Boricha Hindi Poems Share Facebook Twitter Whatsapp Featured Books HAPPINESS - 139 Glimpses We have set out to lock eyes with another; What sin... The Ghost (Self-talker) A person who talks to themselves more than others. The oth... Tangled Hearts, Straight Faces - Chapter 28 Chapter 28: The FallThere was no grand declaration. No drama... The Expiration Date The Expiration Date Julian Vane lived his life in the perpe... Tangled Hearts, Straight Faces - Chapter 27 Chapter 27: The Quiet ShiftIt started in the small things.Th... Categories Short Stories Spiritual Stories Fiction Stories Motivational Stories Classic Stories Children Stories Comedy stories Magazine Poems Travel stories Women Focused Drama Love Stories Detective stories Moral Stories Adventure Stories Human Science Philosophy Health Biography Cooking Recipe Letter Horror Stories Film Reviews Mythological Stories Book Reviews Thriller Science-Fiction Business Sports Animals Astrology Science Anything Crime Stories Share बेटियाँ.. (9.2k) 3.1k 10k 1 घर की लक्ष्मी होती हैं बेटियाँ घर-आँगन की रंगोली होती है बेटियाँ परिवार के चेहरे की मुस्कान होती हैं बेटियाँ बेटियों से ही घर की रोनक होती है क्योकि,घर का उजाला होती है बेटियाँ ...घर की दौलत होती है बेटियाँ अपने परिवार की इज्जत होती है बेटियाँ भाई की अच्छी दोस्त,माँ की पेहली सहेली और पापा का प्यार होती है बेटियाँ...छोटी सी मुस्कान है बेटियाँ ये सच है कि, मेहमान है बेटियाँ उस घर की पहचान बनाने चली,जिस घर से अनजान हैं बेटियाँ...माँ का सहारा होती हैं बेटियाँ पापा को अच्छे से समझतीं है बेटियाँ सबसे गरीब घर वही है,जिस घर नहीं है बेटियाँ ...माँ बाप की दौलत में नहीं उसके सुख दुःख में भागीदार हैं बेटियाँ ...अपनी प्यारी-प्यारी बातों से सबका मन हर लेती है,चाहे धूप हो चाहे हो छाँव,हर हाल में मुस्कुराती है बेटियाँ...कहते हैं लोगबेटियाँ होती हैं कमजोर,उसे शायद अंदाजा नहीं होगा बेटी की ताकत का;जबकि,एक जीव को दूनियाँ में लाने का काम करके उसने ये साबित तो किया है !सबसे शक्तिशाली होती है बेटियाँ ...बटियों से ही तो आबाद है सबके घर- परिवार अगर, न होती बेटियाँ थम जाता संसार ...अब सोचो,कितनी बड़ी हस्तियाँ है ! ये बेटियाँ ...चाहे वो " KG " में पढ़ती हो ,या फिर, चाहे "College " में पापा की गुड़िया ही रहती हैं बेटियाँ ...पापा के सिर का ताज पापा की इज्जत पापा की बदौलत , पापा का प्राण होती हैं बेटियाँ ...आंखो के आँसू को छूपाकर होठों पे मुस्कुराहट रखकर गमों को निगलने में माहिर होती है बेटियाँ ...पापा हर ज़िद पूरी कर देते है इसीलिए तो,हर ज़िद पै अड़ी रहती हैं बेटियाँहर सुबह की ताज़गी और हर शाम-सी शान्ति है बेटियाँ ...वैसे तो गुलाब-सी मासूम होती है लेकिन, कभी-कभी पत्थर- सी कठोर हो जाती है बेटियाँ ...अपने स्वाभिमान के लिए अपनी इज्जत के लिए मौत से भी टकरा जाती हैं बेटियाँ ...अपने घर की शान परिवार का मान है बेटियाँ अगर, लगाएँ कोई उसके चरित्र पे डाघ तो, अग्नि-सी विकराल है बेटियाँ ...भोली-सी होती है पर, कभी-कभी तांडव करना भी जानती हैं बेटियाँ ...वो नारी की हर भूमिका अदा करती है कभी माँ, कभी बहन,तो, कभी बहू है बेटियाँ ...चाहे कैसी भी हो परिस्थितियाँ मगर, हर हाल में ढलना जानती है बेटियाँ सिर्फ कलम हीं नहीं ; तलवार भी चलाना जानती है बेटियाँ ...जब वो होती है घर में तब घर का कोना- कोना मुसकुराता है अगर, न दिखे उसकी परछाई तो, घर भी अकेले में रोता है उतना गहरा लगाव लगा जाती है बेटियाँ ...चहकती चिड़िया है बेटियाँ माँ के गुनगुनाने की,पापा के मुस्कुराने की भाई के खूश होने की वज़ह है बेटियाँ ...धरती का सहारा आसमां का सितारा नदी का किनारा है बेटियाँ ब्रहमांड की अनंत ऊर्जा है बेटियाँ ...कोई कहे बोझ है कोई करे अफसोस उसे कैसे समझाए ,मानव सृष्टि की नींव है बेटियाँ ...जिसका कोई मूल्य न हो वैसी अमूल्य है बेटियाँ जिसका कोई मोल न हो वैसी अनमोल है बेटियाँ ...अगर बेटा घर की शान है तो, बेटी दो घरों की इज्जत और मान है,वो बेटे को भी जन्म देती हैं अब सोचो,कितनी महान हैं बेटियाँ कितनी बलवान है बेटियाँ...~PARI ❤😊❤ BORICHA Download Our App