Quotes by Sweta Pandey in Bitesapp read free

Sweta Pandey

Sweta Pandey

@swetapandey.378855
(165)

मुकद्दर तो मुलाज़िम है,
मेरी ख्वाहिश का ख्वाबों का..
मुझे क्या फिक्र,
मेरी आरज़ू ने क्या फरमाया है ।
- Sweta Pandey

Read More

यूँ ही बेवक्त..
नज़रें आईने को देख लेती हैं,
चमक आखों में है..
या आईने में कोई और आया है ।
- Sweta Pandey

'आदर्श ' केवल कहे नहीं जाते,
जिए जाते हैं...
- Sweta Pandey

ऐसा क्यूँ है?
साधारण-सी घटना वाला कोई पल भी,
अन्तर्मन के गहरे भावों, का अनुमोदन कर जाता है ।

- Sweta Pandey

जीवन का साध्य है 'विश्वास'
और इस विश्वास तक पहुँचने का साधन है 'तर्क '
'तार्किक' होना उतना आवश्यक नहीं जितना कि 'विश्वसनीय' होना।
- Sweta Pandey

Read More

क्यूँ अपनों की खातिर जग से,
लड़ने वाला... अपनों की ही,
आजादी से डर 'बेगानी',
जंजीरों में कस जाता है ।
- Sweta Pandey

अनुचित संदेहों से सत् की,
आँख मिचौली चलने देना...
" क्या अच्छा है?"
- Sweta Pandey

आवेशित अंतर्मन रखकर,
जग को सीमाएँ सिखलाना...
" क्या अच्छा है?"

- Sweta Pandey

जिसकी आज प्रतीक्षा है वो,
कल आकर प्रत्यक्ष मिलेगा..
इस आशा को फलने देना, 
क्या अच्छा है?

- Sweta Pandey