The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
मनचला सा दिल है मेरा, हवाओं से बात करता... मनचला सा मन है मेरा, हर ख़्वाब में रात करता... मनचली सी क़िस्मत मेरी, कभी नज़्म कभी शोर... मनचली सी हैसियत मेरी, आज कहीं कल कहीं और.... मनचला सा मुसाफ़िर हूँ... नक़्शों से बे-ख़बर.... मनचला सा राहगीर हूँ....हर मोड़ पे बे-सफ़र.... मनचली है दुनिया मेरी, रंग बदलती हर घड़ी..... मनचली सी आदत मेरी, टूटना फिर से जुड़ पड़ी..... मनचला सा हाल है मेरा, सवालों में गुमशुदा..... मनचला सा दिल है मेरा, ख़ुद से ही हमक़दा.... मन चले तो क्या गिला हो, ये तो दिल की सरकशी है.... मन न चले तो समझो अब, नई दुनिया की बुनियाद रखी है... -संकेत गावंडे
उलझनों में फँसा मुसाफ़िर था, रास्ता न मिला... चीख़ता रहा दुनिया से, पर अपना ही साया न मिला.... खुद को साबित करता रहा हर एक मोड़ पे, हर जगह.... लोग मिले बहुत से मगर दिल का हमसाया न मिला.... दर्द की आग में जलता रहा मैं हर एक रोज़.... तकलीफ़ों से लड़ते-लड़ते कोई सहारा न मिला.... भीतर ही भीतर बिखरता रहा ख़ामोशी के साथ.... हँसता रहा चेहरों में, पर मन का साया न मिला.... फिर धैर्य का हाथ थामा, मन को ठहरने दिया.... चुप रहना सीखा जब शोर में कुछ फायदा न मिला... ना हर किसी को जवाब दिया, ना खुद को साबित किया.... जो सुकून चारों ओर ढूँढा, वो बाहर न मिला.... आख़िर झुककर देखा जब अपने ही अंदर “ये मुसाफ़िर”... जिसे उम्र भर खोजता रह दर बदर, वही खुद में ही मिला..... –संकेत गावंडे .
Train are moving fast on a track, And my heart beats faster than that.... The journey gives me inner peace, And my mind is just on pause..... No more thoughts, no more dreams, Just absolute and pure nothing...... The chill wind coming through the window, With beautiful and mesmerizing sunlight.... The beauty of glorious nature shines, That makes my life smile..... I am waiting here to meet, One of my new destiny's points... With all the good hope and a curious mind... With all the good hope and a curious mind...
🍂🥀🖋️
on last weekend when I was wondering near the beach ...I swa one girl who is seating on rock Alone and just staring towards the ocen and that beautiful sunset maybe see is in deep thought and suddenly this line come in my mind so I note it down....... ......... मैं भी सोचूं, समंदर आज इतना शांत सा क्यों लग रहा है, लहरें भी आज चुप हैं, जैसे किसी की बात सुन रही हैं… शायद… कोई आया है इससे मिलने, कोई जो खुद भी समंदर सा गहरा है, जो जज़्बातों का सैलाब है, और खूबसूरती का एक बेमिसाल दरिया है… हवा भी धीरे से चल रही है, जैसे उसके कदमों की आहट सुन रही हो, रैत भी रुक सी गई है एक जगह, जैसे उसके नर्म पाँव का एहतराम कर रही हो… वो जो आया है, शायद अपनी तन्हाई को छोड़ने, अपने बातों को बयां करने, या फिर समंदर से ये कहने, कि उसके दिल में भी अब एक तूफान सा उठ रहा है... जज़्बातों का बवंडर बढ़ रहा है... यूँ तो समंदर तू शांत सा दिखाई दे रहा है, लेकिन अंदर कहीं तेरे भी एक लहर सी उठ रही है… जैसे समंदर भी उसके ग़मों से बेचैन हो, जैसे उसके ग़मों को अपनी गहराइयों में छुपा लेना चाहता हो… आज समंदर और वो, दोनों एक जैसे से लग रहे हैं… एक गहरा, एक बेचैन… एक शांत, एक उदास… एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते दोनों साथ… और मैं सोचता रहा, आज समंदर इतना शांत सा क्यों लग रहा है… आज समंदर इतना शांत सा क्यों लग रहा है… _Sanket.
Dhundana chaho to yaha har yek kisso me khushi hai, har yek lamhe me khushi hai, bat itni si hai hame bas, yek kadam aage badke use hame apnana hai..... spread Smile😃 spread Kindness❤️
thought....
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser