Quotes by Rajesh Pali in Bitesapp read free

Rajesh Pali

Rajesh Pali

@rajeshpali.839304


तुम्हारे बारे में और
क्या बताऊँ लोगों को,
लोग कहते हैं,
तू तो प्यार में
पागल हो गया है।

तेरी ज़ुल्फो की छाँव में,
तेरे अधरों की छूअन में,
तेरी नाजुक कलाई में,
तेरी सांसों की गहराई में,
तेरी पायल के संगीत में,
तेरी बिंदिया की चमचमाहट में,
खोया हुआ हूँ मैं।

Read More

तुम्हारा जिस्म छुआ था
कल ख़्वाब में मैंने,
संगमरमर के सरीखा
नाजुक और मुलायम,
अब भी हक़ीक़त में
मेरी उंगलियाँ
काँप उठती हैं।
जब भी तेरा
एहसास होता है।
- Rajesh Pali

Read More

तुम दिल के करीब हो,
लेकिन आंखों से दूर हो।

तू आसपास है मेरे,
पर कहाँ निहारुँ,
तू धूप है लेकिन,
तुझे अपनाऊँ कैसे,
तू आदत है मेरी,
तुझे भूलूँ कैंसे,
तू ज़िन्दगी है,
तुझ बिन रहूँ कैसे।

Read More

फिर तुम्हारी याद
मुझसे लिपट रही है,
फिर मुझे बेचैन कर दिया,
मेरी रूह तड़पने लगी है।
मेरा चैन -ओ -सुकूँ गायब है।
मैं हरपल तुझे ही सोचता हूँ,
मगर तुम मुझे याद भी न करती होगी,
अपने में ही ख़ुश हो तुम।
किसी से क्या शिकायत करूँ,
मैं पागल हो गया हूँ, हाँ! मैं पागल हो गया हूँ।

Read More

तुमको पाना फिर खो देना,
क्या -क्या होता है।
इश्क़ में इंसान
पल - पल रोता है।

न कुछ कहना, न कुछ सुनना।
कैसा पागलपन है।
मन की बातें मन ही जाने,
मन तो आखिर मन है।

टूटे सपने किसे दिखाते,
मन ही मन कब तक पछताते।
सबकुछ पीछे छूट गया है।
अपना कोई रूठ गया है।
कैसे उसे मानते।