Quotes by Mohini in Bitesapp read free

Mohini

Mohini

@neelamshah6821
(90.7k)

_Mohiniwrites

_Mohiniwrites

_mohiniwrites

_Mohiniwrites

_Mohiniwrites

epost thumb

_Mohiniwrites

epost thumb

Teri ek Zalak ने
मुझे भर दिया…

जैसे सूनी रूह में
कोई चुपके से उजाला भर गया
जैसे अधूरी दुआओं को
अचानक जवाब मिल गया

तेरी एक नज़र ने
ये क्या कर दिया,
मैं जो खुद में अधूरी थी
मुझे पूरा सा कर दिया।

ना तू पास था,
ना कोई बात हुई,
फिर भी उस एक पल में
जैसे सारी कायनात हुई।

दिल ने बस इतना कहा..
"ये जो एहसास है,
ये कोई आम बात नहीं,
ये मोहब्बत की शुरुआत है…
शुक्रिया.. मुझे मुझसे मिलाने के लिए❤️
_Mohiniwrites

Read More

कोई आहट सी जगे रूह में,
बरस आए मेरे दो नैन…
सावन सा भी न हुआ दिल,
फिर भी बादल गरज उठे कहीं।
जो दस्तक भी दे, तो फर्क पड़े,
मेरे सवाल छुपे हैं खामोशी में…
प्यार की मंज़िल अब भी दूर,
और रास्ते सोए हैं बेहोशी में।
कहीं तो गुज़रता वक्त ठहरे,
नयनों में भरी ये बूंदें कहें—
थोड़ा सा हल्का कर दे दिल को,
जो मेरे चेहरे से चुपचाप बहें…
_Mohiniwrites

Read More

दिल नहीं मूरत तेरी,
पर तुझे ऐसे दिल में बसाया है
जैसे हरि ने कोई रौशनी
मेरे सीने में उतारी हो।

क़दर तेरी इस तरह करूँ,
ऐ सनम,कि तू ख़ुद पूछ बैठे ..
आख़िर मैं इस दिल के लिए
इतना ख़ास क्यों हूँ?

मेरे प्यारे पलों की ख़ुशबू
जो प्यार से उठ रही है,
कौन है जो यूँ मेरी रूह को छूकर
मुझसे हमेशा कहता है
*तू ही है मेरा दिलबर।*
_Mohiniwrites

Read More