The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
चुपके से टूट जाते हैं रिश्ते कभी-कभी, आँखों में रह जाते हैं किस्से कभी-कभी। कुछ लोग जिंदगी में ऐसे मिलते हैं, जो दिल में रह जाते हैं हिस्से कभी-कभी। - kajal jha
मेरी हँसी के पीछे छुपे हैं हजारों ग़म, किसे सुनाऊँ दिल का ये अधूरा सा हरम, सबको लगता है मैं मजबूत बहुत हूँ मगर, अंदर से टूट चुकी हूँ, ये जानता है बस मेरा खुद का ही सनम। - kajal jha
टूट कर चाहा था जिसे, वो मेरा कभी हुआ ही नहीं, जिसे अपना समझा था, उसने मुझे समझा ही नहीं। अब दर्द ही साथी है, और खामोशी हमसफ़र, दिल तो आज भी धड़कता है, पर जीने का मन ही नहीं - kajal jha
मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे Matrubharti से Golden Badge प्राप्त हुआ है ❤️ यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि मेरी लेखन यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं अपने सभी पाठकों का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जिनके प्यार और समर्थन से यह संभव हो पाया 🙏 #matrubharti #achievement #writing #storytelling https://www.matrubharti.com मुझे मातृभारती पर फोलो करें
तेरी खामोशी में भी एक अजीब सा शोर है, जैसे हर लफ़्ज़ में छुपा कोई राज़ गहरा और है। तू पास होकर भी क्यों इतना दूर लगता है, शायद ये मोहब्बत नहीं… कोई अधूरा सा दौर है। - kajal jha
तेरी यादों का मौसम भी अजीब होता है, बिन बरसे ही दिल को भिगो देता है… तू दूर होकर भी इतना पास लगता है, कि हर धड़कन में तेरा ही नाम होता है… 💔✨ - kajal jha
तेरी यादों का मौसम आज भी दिल में रहता है, तू दूर होकर भी हर पल मेरे साथ रहता है, लोग कहते हैं वक्त सब भुला देता है, पर तेरी मोहब्बत आज भी मेरी सांसों में बसता है। - kajal jha
जो इंसान दर्द में भी मुस्कुराना सीख जाता है, उसे फिर कोई तोड़ नहीं सकता। 💔➡️🙂 हर किसी को खुश रखना शायद हमारे बस में नहीं, लेकिन किसी को दुख न देना हमारे बस में ज़रूर है। - kajal jha
किनारा न मिले तो मायूस न होना, समंदर की अपनी ही एक कहानी होती है। जो गहरे डूबे, वही मोती ले आए, सतह पर तो बस पानी की रवानी होती है - kajal jha
हर मुस्कुराने वाला इंसान खुश नहीं होता, कुछ लोग दर्द छुपाने की कला जानते हैं। ज़िंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई यही है, कि हर किसी की अपनी एक अनकही कहानी होती है। - kajal jha
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser