Quotes by Jitendra Singh in Bitesapp read free

Jitendra Singh

Jitendra Singh

@jeetthepoetofthepast


प्रतिपल मैं यह रखता मंशा,
प्रतिपल मेरे मन में क्रोध।
मैं अनुयायी अपने मन का,
हृदय और मन में है संगत विरोध।
बिन मतलब के चलती जिह्वा,
पश्चाताप में करे अनुरोध।
हृदय कहे सब भूल जाने को,
पर प्रतिपल मांगे मन प्रतिशोध।

Read More

समय सबसे पहले हाथ थामता है,
समय सबसे पहले साथ छोड़ता है।