Hey, I am on Matrubharti!

भूख इशारे समझने में असमर्थ होती है। भूखे पेट को समाधान नहीं सूझता।
भरे पेट को समस्याएँ नहीं दिखतीं।
दर्शन भरे मन का विज्ञान है।
खाली मन संसार में भागता है।
- Avinash Kumar

Read More

एक नन्हा-सा,
जवान पौधा,
बौना ! बोनशाई !

अपनी मिट्टी,
सीमित-सी।
थोड़ा-सा पानी।
ऊबासी वाली हवा,
बिना धूप का !

बालकनी के
धुँधलके में पनपता,
नन्हे गमले में उगा-
ठूंठ-सा पौधा !

इतराता है,
महलों की मुंडेर पर-
स्वतंत्र विशाल वृक्षों को
मुँह चिढ़ाता !!
उसकी विशालता पर
परिहास करता हुआ।
एक बोझिल....
उदास स्वतंत्रता से भरे
जीवन के साथ....

यह बोनशाई !
कितना बेचारा है!
क्या मानव बोनशाई नहीं हो गया है !!

Read More