सुबह सवेरे घर की डोरबेल बजने से उसकी नींद खुल गई।" ये इतनी सुबह कौन आया है" मेघना बड़बड़ाती हुई अपने बिखरे बालों को समेटती हुई दरवाजे के पास गई। दरवाजा खोल के देखा ,तो सामने उसका मकान मालिक अपनी बद्दी सी हंसी हंसते सामने खड़ा था।
मेघना उसे देख पहले तो थोड़ा घबरा गई,फिर खुद को सम्हालते हुए उसने कहा ,जी शर्मा जी आप यह इस वक्त ,उसके मकान मालिक ने उसे ऊपर से लेकर नीचे तक बड़ी गंदी नजर से देखा।मेघना का मन किया कि वो कही जाकर चुप जाए,वो इस आदमी की गंदी नीयत अच्छे से जानती थी,पर ये उसकी मजबूरी की उसके पास यह रहने के अलावा कोई रास्ता भी नहीं था।
उसने महान मालिक से कहा,जी आपने बताया नहीं इतनी सुबह आप यह कैसे" तब मालिक ने अपने दांत निकाल कर हंसते हुए कहा ,मेघना जी वो मेरे घर पे शक्कर खत्म हो गई थी ।ओर मुझे चाय पीने की बड़ी तलब लगी तो सोचा आपके पास आ जाऊं," शक्कर लेने। मेघना उसकी बातों के पीछे छुपी गंदगी अच्छे से समझ गई।ये आदमी उसके बाप की उमर का है,फिर भी वो इस पर बुरी नीयत रखता था।मेघना अंदर रसोई में गई,और चीनी लाकर उसके हाथ में रख दी।
और ,शर्मा जी लीजिए आपकी शक्कर और मुझे कुछ काम है तो आप प्लीज़।ऐसा कहकर मेघना ने उसे जाने को कहा।और वो बेशर्मी से हंसते हुए वहां से चला गया।
मेघना एक छोटे से कमरे में अकेली रहती है।उसका कुछ ही महीने पहले तलाक हुआ है। मेघना ने पूरे परिवार से लड़ के अपने कॉलेज के प्यार अभिनव से शादी की थी पर शादी के बाद कुछ भी वैसा नहीं हुआ जो उसने सोचा था।शादी से पहले जो अभिनव उसके साथ जीने मरने की कसमें खाता है ,शादी के बाद उसे इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी बीवी ने कुछ खाया भी है या नहीं।
और अभिनव को शराब और जुए की गंदी लत है ये बात भी मेघना को शादी के बाद ही पता चली।पर अभिनव के घरवाले उल्टा मेघना पर ही इल्जाम लगाते है कि उसके आने से ही अभिनव नशा करने लगा है।
और मेघना का का परिवार उसने तो उससे उसी दिन सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे जब मेघना ने अपनी मर्जी से अभिनव से शादी की।
और अभिनव की मां को तो मेघना से खासा चीड़ थी। वो चाहती थी कि उनकी बहु देर सारा दहेज लेकर आए ,पर जब उन्होंने दो जोड़ी कपड़ों में मेघना को देखा तो उन्हें मेघना से नफरत होने लगी।
और फिर वो हर दिन अभिनव और मेघना के बीच लड़ाई करवाती। मेघना उनके लिए बहु नहीं सिर्फ घर की नौकरानी थी जिसे वो सुबह से रात तक काम में पिसती और जब अभिनव घर आने वाला होता तो खुद काम करने की एक्टिंग करती ,जिससे अभिनव और मेघना के बीच लड़ाई होती। कई बार गुस्से में अभिनव मेघना पर हाथ भी उठा देता
जिससे उसकी सास तो बहुत खुश होती और अभिनव को शह देती ,की उसे इसी तरह मेघना को काबू में रखना चाहिए।मेघना अकेली उस घर में घुटती रहती ,।