Saved from death, defeated by self in Hindi Drama by Suman books and stories PDF | मौत से बचा खुद से हारा

The Author
Featured Books
Categories
Share

मौत से बचा खुद से हारा

सच्ची घटना मैदानी पुर जिला......

एक बार की बात है, एक आदमी रोज खेत पर जाता था काम करने। उस आदमी का नाम गोपाल था। पहले तो उनके खेत में जुताई हुई। जुताई के बाद भावड़े को खेतों के चारों ओर चलाया। गोपाल पानी में फावड़ा चला रहा था। तभी एक जहरीला काला कोबरा निकला। कोबरा उछाला और गोपाल के हाथ की एक उंगली को डंस लिया। गोपाल डर गया। और वो तुरत पगडंडी पर खड़ा हो गया। तब उसने देखा कि उसके हाथ पे सांप ने डंस लिया।

गोपाल बोला -
हे भगवान अब क्या होगा....अगर जहर चढ़ा तो मैं तो मर जाऊंगा...।

वो घबरा गया। उसने डरकर अपनी उंगली काट दी। फेंक दी। और अपनी उंगली पर पट्टी बांध दी। वो उंगली का हिस्सा पगडंडी पर पड़ा रहा। वो डरकर अपना फावड़ा लेकर घर चला गया।

वो बोला -
पता नहीं क्या होगा....लगता है doctor के पास जाना होगा...

गोपाल घर गया। और doctor के पास गया। उसने doctor के पास से दवाई ली। Injection लगवाया और घर आ गया। 
  वो इतना डर चुका था कि चार दिन तक खेत पर ही नहीं गया।

 4 दिन बाद जब उंगली सही हो गई । तो वो खेत पर गया। फावड़ा लेकर। क्योंकि उसका काम बाकी था।

  वो बोला - 
चलो खेत पे चलते हैं... अभी काम बाकी है। करना तो पड़ेगा ना....।

वो उसी पगडंडी पर पहुंचा जहां उसकी उंगली का हिस्सा पड़ा था। उसने अपनी उंगली का हिस्सा देखा। और वो भावुक सा हो गया। वो उंगली का हिस्सा पूरी तरह नीला पड़ चुका था। वो भावुक हो गया।

वो बोला -
हे भगवान....मेरी उंगली का हिस्सा चला गया। मेरी एक उंगली ही चली गई। अगर वो सांप ना होता तो मेरी उंगली आज सलामत होती।

उसने रोते रोते वो हिस्सा हाथ में उठा लिया। वो हिस्सा जहर से नीला पड़ चुका था। वो उस उंगली को देखने लगा। 

वो बोला - 
अगर ये उंगली मेरे हाथ में होती तो कितना अच्छा होता....मुझे काम करने में परेशानी भी ना होती।

उसने रोते रोते अपने हाथ की पट्टी खोल दी। ।

वो बोला - 
उस उंगली को जोड़ के देखूं कैसी लगेगी...?

उसने वो उंगली अपने हाथ के कटे हुए चोट वाले हिस्से से जोड़ने की कोशिश की। और जैसे ही उसने जोड़ी वो बेहोश हो गया। तड़पने लगा। जिंदगी और मौत से मरने लगा। और वो मर गया। क्योंकि जहर उसके घाव से शरीर में चला गया।

इसका मतलब सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। अगर वो उस उंगली को लगने की कोशिश नहीं करता तो भला क्यों मारता....।

इस कहानी की सबसे बड़ी सीख 👇
👉 “खतरे से बचने के बाद भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।”

“डर और जल्दबाज़ी में लिया गया गलत फैसला, बड़ी मुसीबत बन सकता है।”

👉 “इंसान कई बार दुश्मन से नहीं, अपनी ही गलती से हार जाता है।”
👉 “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी — हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए।”

“वो सांप से तो बच गया… लेकिन अपनी ही एक गलती से जिंदगी हार गया।”

Guys agar aapko story pasand aa rahi hon to riverview jarur den।
Comment karen or follow bhi kar len ।
Guys ye ek new channel hai। To please yaar follow kar Dena।
Aapko aisi hi or intresting story milti rahengi। 


Tab tak Liye radhe radhe