Childhood Sikhs in Hindi Magazine by RM books and stories PDF | बचपन की सिख

The Author
Featured Books
Categories
Share

बचपन की सिख


लगभग हर दिन, मैं एक और खबर देखती हूँ, जो बताती है कि बच्चे अविश्वसनीय रूप से क्रूर चीजें कर रहे हैं।


हर हफ्ते एक खबर आती है कि स्कूल में धमकाने के कारण एक और बच्चा आत्महत्या कर लेता है..

एक बच्चे ने गुस्से में दूसरे बच्चे का माथा फोड़ दिया,

ऐसी क्रूर चीजें बच्चों में देखने को मिल रही हैं 

ये बात तो आप भी मानते होंगे कि बचपन की सीख जीवनभर साथ रहती है. बचपन की बातें और यादें हमेशा हमारे साथ बनी रहती हैं. 


बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए बेहद जरुरी हैं..


ऐसे में ये माता-पिता की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो अपने बच्चे को कम उम्र में ही उन बातों की आदत डाल दें, जो उसके आने वाले कल के लिए जरूरी हैं.

माता-पिता अपनी ओर से तो बच्चे को बेहतर से बेहतर सीख देते हैं लेकिन, ये  7 ऐसी बातें हैं जो हर बच्चे को सिखाई जानी चाहिए:


1: समय की अहमियत

बचपन से ही बच्चों को समय की अहमियत बतानी चाहिए. उन्हें अपने कामों को समय से करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. बच्चों को न केवल उनके समय की कीमत समझानी चाहिए बल्क‍ि दूसरों के समय की भी इज्जत करने की सीख देनी चाहिए.


2. अपनी चीजों की सफाई

अक्सर बच्चे अपने कपड़े, खि‍लौने, किताबें और दूसरे सामान बिखेरकर रखते हैं लेकिन, इन आदतों को बचपन में ही सुधारने की जरुरत है. माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चों को अपनी चीजों को सफाई और सहेजकर रखना सिखाएं. ये आदत आगे चलकर उसके व्यक्तित्व के विकास में सहायक साबित होगी.


3: धैर्य रखना

कई बार बच्चे खि‍लौने या फिर किसी दूसरे सामान के लिए जिद करने लगते हैं और मां-बाप उन्हें शांत करने के लिए उनकी मांग पूरी कर देते हैं. ये गलत हैं. माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चे को कुछ चीजों के लिए मना भी करें. इससे बच्चों में धैर्य की भावना आती है.


4. लोगों के प्रति सहयोग की भावना

बच्चे को सहयोग की भावना सिखाना बेहद जरूरी है. बच्चे अपने भाई-बहन के प्रति कैसा रवैया रखते हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ उनका व्यवहार कैसा है, इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उनके इस व्यवहार से उनका व्यक्त‍ित्व जुड़ा हुआ होता है.


5. मेहनत की आदत

ऐसा शायद कई घरों में होता होगा कि बच्चे को ज्यादा होमवर्क मिल जाए तो, घर के बड़े उसकी मदद कर देते हैं. हालांकि ये पूरी तरह गलत नहीं है. अच्छी बात है कि बच्चे के पास कोई मददगार है लेकिन, ये ठीक नहीं कि बच्चे को आराम देकर आप ही उसका काम कर दें. बच्चे को शुरु से ही मेहनत की आदत डलवानी चाहिए ताकि, वो आगे चलकर मेहनत करने से कतराए नहीं.


 6. स्त्रीओ का सम्मान 

बच्चों को खासकर वह लड़का है तो उसे स्त्रियों का सम्मान करना सिखाएँ घर में बड़ी बहन है तो उसका आदर करना सिखाएँ, अगर कोई लड़की मुसीबत में है तो उसके सहायता करना सिखाएँ - इस शिक्षा की आज के जमाने में बहुत अधिक जरूरत है


7. पूजा पाठ

आजकल के बच्चे नास्तिक होते जा रहे हैं उन्हें भगवान में विश्वास रखना सिखाएं , थोड़ा पूजा पाठ की तरफ भी उनका ध्यान होना चाहिए, अपने धर्म के प्रति उन्हें लगाव होना चाहिए, घर में पूजा पाठ बच्चों के साथ करें ताकि उन्हे भी पूजा पाठ करने की आदत लगे..





          👉 :  अगर मेरी बात से सहमत हो आप तो                             Rating जरूर देना 🙏