Sugar Mommy in Hindi Moral Stories by kalpita books and stories PDF | Sugar Mommy

The Author
Featured Books
Categories
Share

Sugar Mommy

“आपका फॉर्म ठीक से भरा नहीं है, मैम।”
“ओह, सॉरी... मैं पहली बार जिम जॉइन कर रही हूँ, थोड़ा घबरा रही हूँ।”

रिसेप्शन पर खड़ा लड़का मुस्कुराया। “कोई बात नहीं, मैं मदद कर देता हूँ। मैं रूद्र हूँ, आपका पर्सनल ट्रेनर।”

अन्विता जिम में तो फिटनेस के लिए आई थी, रुद्र की इस  बात से थोडा कम्फर्टेबल हों गयी।

“मैम, आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं… मैं आप जैसा बनना चाहता हूँ।”
"मैम नहीं... अन्विता बोलो।"
" जी ...अन्विता जी...वैसे बहुत प्यारा नाम है आपका" रुद ने 
धीरे धीरे उस मे और रुद मे छोटी छोटी बातें भी होने लगी
रूद्र सिर्फ़ अच्छा दिखने वाला लड़का नहीं था, वो सुनता था… समझता था… और सबसे बड़ी बात, वो जज नहीं करता था। अन्विता को उससे बाते करना अच्छा लगता था।
अन्विता 45 साल की औरत थी पर उसने खुद को बहुत फिट रखा हुआ था ..एक ऑफिस मे अच्छी पोस्ट पर थी सैलेरी भी अच्छी थी ...मतलब पैसे की कोई कमी नही थी ..
दिल्ली मे बस वो और उसकी बेटी अकेले ही रहते थे 
अन्विता बहुत कम बोलती थी कोई दोस्त या सहेली भी नही थी और तलाक के बाद रिश्तेदारों से भी नहीं बोलती थी...एक अजीब सा खालीपन था उसके जीवन मे

रुद सिर्फ 26 साल का था पर अन्विता को उससे बात करना अच्छा लगने लगा था..वो बहुत समझदार व तरीके से बोलने वाला लड़का था...उसकी बाते हंसी और मिठास से भरी होती है

रुद्र ने पूछा "क्या मै आपके साथ चल सकता हु मेरी बाइक सर्विस के लिए गयी है. .आप मुझें अपनी गाड़ी पर  थोड़ी दूर तक छोड़ दे"
"हा.....हा क्यों नही...चलो ...इस बहाने और बातें भी हों जाएगी" अन्विता ने जवाब दिया
रुद्र अक्सर अन्विता की कार से वापिस जाने लगा।

________
" रुद्र मुझें आज रास्ते मे कुछ काम है तुम चले जाना" अन्विता ने कहा 
" कोई बात नही...मै भी साथ चलता हू " कह कर वह साथ चलने लगा
एक माल मे अन्विता अपनी बेटी के कपडे खरीदने लगी तभी रुद ने  कहा की आप तो बेटी कि शॉपिंग कर रही है मुझें लगा आप मेरे लिए टीशर्ट लेने आयी है इतने कहते ही वो हंसने लगा

अन्विता को थोडा अजीब लगा फिर भी उसने उसे टीशर्ट खरीद कर दी

अगले दिन रुद्र अन्विता की दी टीशर्ट पहन कर आया और   थैंक्स करके बोला" आप मे बहुत पॉजिटिव एनर्जी है..वो ही एनर्जी आपकी दी टीशर्ट मे आ गयी है तभी मेरे सारे काम बन रहे है"
सुनते ही अन्विता हंसने लगी उसे आदत नही थी ऐसे बातें सुनने की.... मगर उसे रुद्र की बातें अच्छी लगती थी

एक दिन रुद के बहुत कहने पर वो उसके साथ कॉफ़ी पीने एक कैफ़े चली गयी...रुद ने अन्विता के हाथ पकड़ लिए ...आप बहुत खूबसूरत है और यंग भी लगती है...आप की अगर कोई जरूरत हों तो मै पूरी  कर सकता हूं ..
अन्विता थोडा घबरा गयी समझ नही पा रही थी की रुद्र क्या कहना चाहता है पर रुद ने बोलना जारी रखा...
" आप कहे तो मै पास मे ही होटल बुक करवा सकता हूं किसी को कुछ पता नही चलेगा ..अगर पता चल् भी गया तो क्या फर्क पड़ेगा..समाज से डरने की कोई जरूरत नही...मै हू आपके साथ"
अन्विता अससमंज मे पड़ गयी सोच ही रही थी की रुद्र क्या कह रहा है की वहा पर उसका दोस्त आ गया
" हेल्लो रुद्र ..कैसे हो? "
" मै बहुत बढ़िया..." 
" यह कौन है.... sugar  mommy? " 
" .. तुम कह सकते हों यह मेरी sugar mommy है..."
रुद्र का जवाब सुन कर दोनो जोर से हंसने लगे
दोनो को ऐसे हंसते देख कर अन्विता को अच्छा नही      लगा...
रुद्र मुझें अभी घर जाना है बेटी का कॉल आया है कुछ् जरूरी काम है कह कर वो कैफ़े से निकल गयी पर पुरे रास्ते यही सोचती रही की रुद्र कहना क्या चाहता था 
रात को खाना खाने के बाद वो खिड़की के पास बैठ कर चांद को देखते हुए सोचने लगी कि रुद्र इतना अलग क्यों लगा आज....
______

दोपहर मे ऑफिस का काम करते हुए फोन की कॉल आयी की उसे 5000/- रुपए की जरूरत है गांव मे भेजनें है 
अन्विता मना ना कर सकी क्योकि उसकी आवाज ही ऐसे घबरायी हुई सी थी उसने उसी वक़्त पैसे ट्रांसफर कर दिये 
शाम को जिम मे पूछ लूंगी की क्या जरूरत थी पैसो की

शाम को जिम मे रुद्र रोज की तरह ही दिखा उसे देख कर लगा नही की उसे कोई परेशानी हों

अन्विता के कुछ पूछने से पहले ही रुद्र ने पूछ लिया " क्या तुम मेरी 'sugar mommy' बनोगी
अन्विता ने कहा की कुछ समझ नही आया तुम क्या कह रहे हों ...
ज्यादा भोला मत बनो ..आज के टाइम मे आपको इतना भी नही पता...
रुद्र का यह रवैया उसे अच्छा नही लगा...
पर वो एकदम नॉर्मल बिहेव करता रहा ..मिसेज़ कुलकर्णी ने भी आज से जिम जॉइन किया जिस कारण रुद्र को जिम मे  रुकना पड़ा  उन्हे पर्सनल ट्रेनिंग देने के लिए

रात को खाना खा कर उसने गूगल पर सर्च किया 
" what is meaning of suger mommy?"
अन्विता का पढ़ते ही रंग उड़ गया....कितनी पुरानी यादो
मे खो गयी...
पवन और  उस के तलाक की वजह भी क्या थी...सिर्फ पवन का अन्विता के उपर निर्भर रहना...कुछ भी चीज़ लेनी होती वो अन्विता से कहता बदले मे उसे मिलता था सिर्फ फिजिकल स्पोर्ट. ...उसे पवन से नफरत सी होने लगी उसका मीठा बोलना भी अब अन्विता को चुभन देता। नतीजा रहा उन दोनो का तलाक ...वो पवन के लिए क्या थी?? इस प्रशन ने उसके दिमाग़ को झंझोर दिया
---–---
जिम मे रुद्र बदला बदला सा था वो भी अब कोशिश करती की उससे कम बात करे  रुद्र अब मिसेस कुलकर्णी पर ज्यादा ही ध्यान देने लगा।

एक दिन शाम को अन्विता अपनी बेटी के साथ होटल गयी ...सामने के टेबल पर रुद और मिसेज़ कुलकर्णी बैठे थे एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ....एक वेटर ने आ कर उन्हे एक चाभी दी और वो होटल की लॉबी की और चल पड़े जहा पर कमरे थे शायद
अन्विता के चेहरे पर एक सुकून था ...अपनी बेटी के चेहरे की ओर देख कर मुस्कुरा पड़ी ....मन ही मन सोचने लगी शुक्र है किसी की sugar mommy नही बनी...बनेगी तो सिर्फ अपनी बेटी की मम्मी

                          -----------------

पता नही अन्विता का किसी की sugar mommy बनने का फैसला गलत था या सही?
कुछ पाठको को उसका फैसला पसंद नही आएगा उनके अनुसार उसे अपनी जिंदगी जीने का पुरा हक़ है ...उसकी अपनी निजी जरूरत के लिए भी यह फैसला लेना नही चाहिए था ।
कुछ पाठको को उसका फैसला पसन्द आएगा क्योकि जीवन इतना सरल नही है...कुछ पाने के लिए ( समाज मे इज्जत) कुछ खोना ( निजी स्वार्थ) भी पड़ता है
प्रिय पाठको
अपने विचार बताये
🌻🌻