Row Agent - 1 - 20 in Hindi Detective stories by bhagwat singh naruka books and stories PDF | रॉ एजेंट सीजन 1 - 20

Featured Books
Categories
Share

रॉ एजेंट सीजन 1 - 20


अविनाश मेहरा और दिग्विजय चौटाला दोनो अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे , अविनाश मेहरा के फोन पर एक नोटिफिकेशन आया ,,उसने उसको ओपन करके देखा ,तो उसकी आंखे उस ख़बर को देखती ही रही ,,,।

दिग्विजय,,, देख क्या ख़बर आ रही है ,, लगता है ठोकने का काम शुरू भी हो गया है और एक हम है की इंतजार कर रहे है ।

दिग्विजय चौटाला ____हुआ क्या ,,, कोन ढोक रहा है ,,दिखा ।

दोनो मोबाइल पर न्यूज देखने लगते है ,,,, आज किसी अनजान आदमी ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड रह चुका , हाफिज मोहम्मद अली के बेटे को बीती रात ठोक दिया ,उसके साथ साथ ही दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए है ,, । इसके पीछे किसका हाथ ये अभी तक नही पता चला है,, । 

दिग्विजय चौटाला ____ बहुत अच्छे ,, यही उम्मीद थी लेकिन अब हमे यहां से नई शुरुवात करनी चाहिए ,,आज तीसरा दिन है वो आने वाला होगा ,,चल जल्दी कर ।

अविनाश मेहरा ____ हा यार ,,, हमे इस मिशन को बिना जोश में आए अंजाम तक पहुंचाना ही होगा ,, । 


दोनों वहा से निकल जाते है ,और अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाते है ,, हाफिज भी वही पहले से ड्यूटी पर था ,उसके चेहरे से लग रहा था की आज वो बहुत खुश है ,, तीनो ने पहले सलाम आदाब किया और ड्यूटी पर खड़े हो गए ,,वही एक चौथा आदमी रॉ आफिस की बिल्डिंग पर , निशाना लगाने को बैठा था । 

कुछ समय के इंतजार के बाद सड़क पर दूर एक गन्ने का जूस बेचने वाला चला आ रहा था ,,गेट के पास आकर रुका ही था की हाफिज भाग कर उसके पास गया ,,,

हाफिज ____ सलाम वल्लेकुम, भाई जान 

रशीद मसूद ___वल्लेकुम सलाम सर,, केसे हो 

हाफिज ___बढ़िया,,आप बताओ कैसे हो ,,

रशीद मसूद ___अच्छा हु , आल्लहा के रहमो करम से ,, आपने मेरे छोटे भाई को कुछ खास गुप्त खबर के बारे में बताया था ,,और कोई दो लोग और भी है ,,क्या से सच है 

हाफिज ____ हा ये सच है खबर पक्की है और बड़े काम की आपके ,,वो (उंगली का इशारा करके ) जो खड़े है ना दो उनके पास ही ख़बर,, आप तो पैसे फेकिए बस 

रशीद मसूद ____(धीरे से , कहता और जुस बनाते हुए) आदमी तो ठीक है ना ,कही ऐसा ना की दोनो पकड़े जाए ,,विश्वाश कर सकते क्या ,,?

(तब तक दोनो ऑफिसर वहा चल कर आने लगे उन दोनो की बाते चल रही थी )

हाफिज ___ विश्वाश कर सकते है ,मेरे दोस्त है इनको भी पैसे की भूख उतनी ही है जितनी आपको खबर की ,, 

अविनाश मेहरा ____केसे हो भाई जान ,, 

रशीद मसूद ____सब खरीयत है ,आप बताओ

दिजविजय चौटाला ____ (दाया बाया देखते हुए) वो आपका भाई नही आया आज ,,

रशीद मसूद ____पैसे का लेन देन मैं ही करता हु ,, इस लिए मैं ही आया हु,,आप तो खबर बताए,,
दिग्विजय चौटाला ____ पैसे लेकर आए ??

रशीद मसूद ____ 300 से करोड़ बहुत होते है अब जेब में लेकर तो घूमता नही ,, पहले खबर तो बताओ ,क्या खबर है 

अविनाश मेहरा ___तुम्हे हम पर यकीन नही क्या ??  हम तुम पर केसे बिलीव करे ,ये बताओ ,300 करोड़ का मामला है भाई जान ,एक ख़बर को निकालने में बहुत मेहनत हुई । 

रशीद मसूद ___ पहले मुझे भी तो पता चले को खबर काम की है भी या नहीं ,,

अविनाश मेहरा ____तो ठीक है हम आपके साथ चलते है जहा आप रहते हो ,वही ख़बर बता देगे और आप हमे 300 करोड़ रुपए दे देना ,अब तो ठीक है ना 

रशीद मसूद ____अगर आप मेरे घर आयेगे तो कही मेरे लिए समस्या ना बन जाए ,किसी को पता चल गया तो ,और वैसे भी आप ड्यूटी पर हो केसे जाओगे,,

अविनाश मेहरा ____ उसकी चिंता आप मत करो ,,हमारे पास गेट पास है बाहर जाने का ,और वैसे भी हम दोनो बाहर ही रहते है ,रही बात हाफिज भाई की तो इन्होंने भी आज हाफ डे की छुट्टी ले रखी है ,अभी कुछ देर में दूसरे गार्ड आ आ जायेगे ,,आज वैसे भी आफिस में कोई काम नही है कुछ देर में बंद हो जाएगी ,, 

रशीद मसूद ____तो ठीक है ,आप मेरा नंबर ले लो ,तब तक मैं एक चक्कर लगा कर आता हू,कॉल कर लेना जब आप बाहर निकल जाओ ,,

अविनाश मेहरा ____ ठीक ,,तुम्हारे नंबर दो ,,हम कॉल कर लेगे आपको ,, सिटी पार्क पहुंच कर ,,


दोनो ने आपस में नंबर लिए और एक एक गिलास जूस का पिया और रशीद मसूद आगे बढ़ गया ,,।





शाम का समय था ,,पार्क के पास पहुंच कर अविनाश मेहरा ने कॉल लगा दिया ,कुछ देर इंतजार करने के बाद रशीद मसूद आया और तीनो उसके पीछे पीछे चल दिए ,,कुछ आगे चलने के बाद एक गाड़ी आई और उस में सारे बैठ गए ,, अविनाश मेहरा ने गाड़ी के बाहर हाथ निकाल कर कुछ कोड वर्ड दिया ,,जो उसके पिछे पिछे चल रही गाड़ी को ,, ।

गाड़ी चलती चलती दिल्ली की कच्ची बस्ती में पहुंच गई , जहां पर बहुत गंदगी थी , कुत्ते बिल्ली और सुवर भारी मात्रा थे ,चारो तरफ कच्ची बस्ती थी ,कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी रुकी ,एक जो की पक्का मकान था ,,।

रशीद मसूद ____ आईए ये हमारा गरीब खाना है ,, 
(वही बाहर जूस का ठेला भी खड़ा था ,, एक एक करके तीनो अंदर चले गए आखिर में रशीद मसूद अंदर आया और दरवाज़ा बंद कर दिया ,,दूसरे कमरे में जेसे ही गए एक कालीन बिछा हुआ था जिस पर उसका छोटा भाई बैठा हुआ था ,उसके आस पास कुछ अजीब सी चीजे रखी हुई थी ,खाने का सामान इधर उधर रखा हुआ था ,, रशीद मसूद ने बैठने को कहा ,,उसका छोटा भी हामिद मसूद खड़ा हो गया और उनका वेलकम किया ,,।

बोलिए,अब क्या सूचना है आपके पास ,,??

हाफिज ____ क्या भाई जान ,पहली बार घर आए है कुछ चाय पानी तो पीला दो यार ,,

रशीद मसूद ____(मुस्कुराते हुए) अरे हां,,अरे छोटे जा बाहर से चाय और कुछ खाने को लेकर आजा,,,,, बिरियानी चलेगी आपको या कुछ और 

अविनाश मेहरा ____ वो सब की जरूर नही है  ,,आप तो बस पानी ही पीला दीजिए ,,, 

रशीद मसूद ____ ये भी ठीक है ,, छोटे पानी पिलाई इनको ,,,, हा तो अब मैन मुद्दे पर आते है ,, ( हामिद मसूद पानी लेकर आया एक एक करके सब को दिया सबने पानी पिया ) 
अब बताओ सूचना क्या है ,,??
हाफिज ____ पहले 300 करोड़ तो दिखा दो उसके बाद सूचना भी बता देगे ,,
अविनाश मेहरा और दिग्विजय चौटाला दोनो ने हाफिज की हा में हा भरी ,,।

हा हा ये सही बोल रहा है ,,300 करोड़ तो देख ले ,कितने होते है 


Countinue,,,,,