Which Jaggery to Eat in Hindi Health by S Sinha books and stories PDF | कौन सा गुड़ खाएं

The Author
Featured Books
  • बड़े दिल वाला - भाग - 13

    अभी तक आपने पढ़ा कि अनन्या ने वीर की असलियत अपनी आँखों से देख...

  • मेरी साहित्यिक यात्रा

    संस्मरण मेरी साहित्यिक यात्रा - सुधीर श्रीवास्तव से यमराज मि...

  • अंश, कार्तिक, आर्यन - 10

    मल्होत्रा का महलमल्होत्रा का महल…घर कम, ऐलान ज़्यादा था।ऊँचे...

  • VORTX - 3

    — "ब्रह्मांड की दरार: 5वीं सदी का वो खौफनाक सफर"दृश्य 1: भवि...

  • Agent Tara - 5

    फाइनल टेस्ट पास करने के बाद तारा की भूमिका सहयोग फाउंडेशन मे...

Categories
Share

कौन सा गुड़ खाएं

 

                                       कौन सा गुड़ खाएं 


गुड़ एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है जो  हमारे देश में सदियों से व्यंजनों और औषधियों के बनाने में काम में आता है  . गुड़ ( जिसे अंग्रेजी में jaggery  कहते हैं ) अनेक प्रकार के होते हैं , जैसे पारंपारिक सामान्य गन्ने के रस से बना गुड़ , ताड़ के रस से बना गुड़ , खजूर के रस से बना गुड़ , नारियल के फूल के रस से बना गुड़ और आम के रस से बना  गुड़  . सभी प्रकार के गुड़ में कुछ अलग अलग खनिज  , पौष्टिक तत्व और विशेताएं होती हैं  . इसलिए गुड़ परिष्कृत चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है  . 


एक नजर भिन्न गुड़ की विशेषताओं पर - 


सामान्य गुड़ - यह गन्ने  के रस से बना  गुड़ है और  तुरंत ऊर्जा देने वाला मीठा गुड़ है  .इसे  ताजे गन्ने के रस को उबाल कर , छान कर और  मथ कर  बनाया जाता है  . यह गाढ़ा , सुनहरा या भूरा ठोस होता है  .  इसे  पाउडर रूप में भी बनाया जाता है  . गन्ने से लगभग काले रंग का गुड़ भी बनता है जिसे पारंपरिक औषधियों को बनाने मेंउपयोग किया जाता है  .  इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता  है , एनीमिया में लाभ देता है और पाचन में मदद करता है  . यह गुड़ भारत में सर्वाधिक उपयोग किया जाता है  . इसे मीठे के लिए और  मीठे व्यंजन बनाने के लिए प्रयोग में लाते हैं  . यह रोजाना प्रयोग में आने वाला आल पर्पस गुड़ है  . 


ताड़ का गुड़ - ताड़ के रस से बना गुड़ रक्त और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है , फेफड़ों से टॉक्सिक पदार्थों को निकालता है , सर्दी खांसी में आराम देता है और पाचन में मदद  करता है  . इसमें मुख्यतः कैल्शियम , पोटेशियम , सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं  . इनके अलावा इसमें आयरन ,मैंगनीज , सेलेनियम , जिंक और फास्फोरस भी होते हैं  . यह मीठे और नमकीन दोनों व्यंजनों में उपयोग किया जाता है  . स्वाद में यह कुछ कुछ चॉकलेट जैसा होता है  . कुल मिलाकर यह सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है  . 


नारियल का गुड़ - यह नारियल के फूल के रस को गर्म कर , छान कर क्रिस्टलाइज़ कर बनता है  . इसमें मीठापन के साथ हल्का नारियल का स्वाद भी होता है  . यह गुड़ ख़ास कर दक्षिण भारत के मीठे व्यंजनों में यूज होता है  . इसमें भी आयरन , कैल्शियम , पोटेशियम ,मैग्नीशियम , जिंक और फास्फोरस होते हैं  . इसका ग्लाइसेमिक  इंडेक्स अन्य गुडों की तुलना में कम होता है और यह शुगर पेशेंट के लिए बेहतर विकल्प होता है  .  


खजूर से बना गुड़ - खजूर के पेड़ के रस से बना यह गुड़ हल्का मिट्टी के गंध वाला मीठा कार्मेल ( carmel ) जैसा स्वाद वाला गुड़ है  . यह भी खनिजों से भरपूर है और इसका भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है  . यह सर्दियों में खास कर बंगाल में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है  . इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है  . 


मारयुर गुड़  ( Marayoor Jaggery ) - यह एक विशेष प्रकार का काला गुड़ है जो खास कर केरल में बनता है  . इसमें भी आयरन और अन्य मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं  . अक्सर यह ऑर्गेनिक विधि से खेत पर ही बनता है इसलिए यह प्राकृतिक और शुद्ध होता है  . इसमें कोई कृत्रिम रंग या केमिकल नहीं होता है  . इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है  . यह बहुत मीठा और अनोखे स्वाद का होता है  .  आमतौर पर यह बॉल की तरह गोल आकार में बनाया जाता है  . 


आम का गुड़ - इसे आम के गुदे के रस और गन्ने के रस  को मिला कर बनाया जाता है  . यह मौसमी गुड़ है जो आम के मौसम में बनाया जाता है  . इसमें भी आयरन , मैग्नीशियम , पोटेशियम आदि खनिज होते हैं  .  इसका अनोखा मीठा स्वाद होता है जिसमें आम का स्वाद भी मिलेगा  . इस से  चटनी , ड्रिंक्स , पैनकेक , मफिन , डेजर्ट आदि बना सकते हैं  . इसे  स्किन और बालों  के हेल्थ , जॉइंट पेन आदि में इस्तेमाल किया जाता है  . इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी है  .  


गुड़ , खास कर ताड़ , खजूर और डार्क गुड़ पीरियड में लाभ देते हैं  . इस दौरान क्रैम्प्स , मूड स्विंग में लाभ होता है और गुड़ ऊर्जा भी देता है  . 


गुड़ के उपयोग के भिन्न प्रकार - चीनी की जगह गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर है और इसका उपयोग एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है  . 


इसे नाश्ते में  ओटमील, दलिया, स्मूदी, चाय आदि के साथ ले सकते हैं  . 

दोपहर के भोजन या रात के  भोजन में  दाल , सांभर , ग्रेवी में मिलाकर तीखे मसालों के साथ इसे बैलेंसिंग के लिए यूज करते हैं  . इसके अतिरिक्त गुड़ का छोटा टुकड़ा भोजन के बाद खाने से पाचन में मदद मिलती है  .  


पेय पदार्थ - दूध, चाय, नींबू पानी आदि बनाने में भी उपयोग में लाते हैं  . 


गुड़ से नाना प्रकार की मिठाईयां , स्नैक्स, एनर्जी बॉल्स बनते हैं  . 


क्या गुड़ प्रतिदिन खा सकते हैं - आमतौर पर सीमित मात्रा में ( 10 - 15 gm ) गुड़ प्रतिदिन खाया जा सकता है  . गुड़ में भी शर्करा होता है इसलिए शुगर के पेशेंट को इससे परहेज करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए  . 


कौन सा गुड़ - सबसे अच्छा है?  - यह आपके स्वाद और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर निर्भर करता है  .  गन्ने का गुड़ सबसे सामान्य गुड़  है, लेकिन नारियल , ताड़ या खजूर का गुड़ उसमें मौजूद आयरन व अन्य मिनरल की मात्रा के कारण भी  पसंद किया जाता है  . कुछ लोग आम के गुड़ को भी उसकी मौसमी मिठास के लिए पसंद करते हैं  . 

बॉटम लाइन - हालांकि सभी गुड़ खनिज युक्त मीठे पदार्थ हैं  .  खजूर, ताड़ और नारियल का गुड़ नियमित गन्ने के गुड़ की तुलना में विशिष्ट लाभ प्रदान करता है  .  जिसमें खजूर के गुड़ को अक्सर स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प के रूप में बताया गया  है  . नारियल का गुड़  रक्त शर्करा प्रबंधन के लिए बेहतर होता  है  .  फिर भी सभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए  .  


                                                      xxxxx