Mafiya ki Secret Love - 1 in Hindi Love Stories by Aarika Shadow books and stories PDF | Mafiya ki Secret Love - 1

Featured Books
  • રેડહેટ-સ્ટોરી એક હેકરની - 52 (અંતિમ)

           રેડ હેટ:સ્ટોરી એક હેકરની       પ્રકરણ:52-અંતિમ ભાગ   ...

  • એકાંત - 53

    પ્રવિણે કુલદીપને પ્રેમ અને વાસના વચ્ચેનો ભેદ સમજાવ્યો. પ્રવિ...

  • સાથ

    શહેરની પ્રખ્યાત દાસ કોલેજના મેદાનમાં રોજની જેમ સવાર સવારમાં...

  • ગાંધીનગર

     બોમ્બે રિઓર્ગેનાઇઝેશન એક્ટ, ૧૯૬૦ હેઠળ રચાયેલા આશરે ૧,૯૬,૦૦૦...

  • મારા ગામનું મંદિર

    મારા ગામનું મંદિરમારું ગામ નાનું છે, પણ તેની ધરતી પર પ્રેમ,...

Categories
Share

Mafiya ki Secret Love - 1

कॉलेज के एक कोने में एक लड़का खड़ा था…
हुडी पहने, लंबाई 6’2”, गेहुँआ रंग, चेहरे पर सन्नाटा और आँखों में गहराई — जैसे कोई रहस्य छिपा हो। बो था Reyansh Oberai, एशिया का सबसे बड़ा बिज़नेस टाइकून और सबसे खतरनाक माफिया किंग।

बाहर से शांत, पर अंदर से आग।
उसकी ठंडी सिल्वर आँखें जैसे किसी की रूह पढ़ लेती थीं।कभी किसी ने उसे मुस्कुराते नहीं देखा था — शायद वो मुस्कान उसकी दुनिया से जा चुकी थी।

उसी वक्त कॉलेज की एक प्रोफेसर जल्दी में क्लास की ओर जा रही थीं, तभी एक लड़की Reyansh से टकरा गई।
वो थी Bani Mehra —  दूध जैसा गोरा रंग, मासूम चेहरा और आँखों में डर और सादगी का मिश्रण।
जब उसकी नज़र Reyansh की ठंडी आँखों से मिली,
एक पल को सब थम गया — जैसे वक़्त ने खुद साँसें रोक ली हों।

लेकिन अगले ही पल, वो लड़की डर के मारे भाग गई।
Reyansh बस उसे चुपचाप जाते हुए देखता रह गया।
कुछ तो था उस नज़रों के मिलन में — कुछ जो Reyansh ने सालों से महसूस नहीं किया था।

तभी पीछे से एक आवाज़ आई,
“Reyansh!”
वो था Dev Thakur, Reyansh का सबसे करीबी दोस्त और हमारी कहानी का दूसरा मुख्य किरदार।
गोरा रंग, 5’11” की हाइट, कर्ली बाल — हँसमुख लेकिन समझदार।
Dev बोला — “Meeting शुरू करनी है।”

Reyansh ने कुछ नहीं कहा, बस आगे बढ़ गया।
पर उसके मन में वो लड़की अब भी घूम रही थी — वो जो उससे टकराई थी।

रात को...
एक घने जंगल के बीच एक पुरानी गुफा।
अंदर से चीखों की आवाज़ें आ रही थीं।
एक आदमी ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ था।

वो चीखा — “Reyansh! तुमने मुझसे धोखा किया!”
Reyansh शांत था, पर उसकी आँखों में ठंडक अब और बढ़ गई।
Dev ने इशारा किया — और एक भूखा शेर अंदर लाया गया।
आदमी डर के मारे काँप गया।

Reyansh ने मुस्कुराकर कहा,
“मेरे साथ धोखा करने की सज़ा, सिर्फ मौत नहीं — डर होती है।”
शेर की दहाड़ गूंजी… और अंधेरे में सब खत्म हो गया।
Reyansh की ठंडी मुस्कान अब और गहरी हो गई —
क्योंकि उसकी ज़िंदगी में अब आने वाली थी वो लड़की...
जिससे उसकी रूह तक बदल जाएगी।

सुबह की धूप सुनहरी थी…
वो विला, जो बाहर से सफेद और शाही दिखता था, अंदर से रहस्यों से भरा —
पूरी तरह black theme में सजा हुआ।
Reyansh Oberai, अपनी ठंडी निगाहों और ख़ामोश अदाओं के साथ,
पाँचवें फ्लोर के अपने रूम में गया।
कमरा काला, शाही, और उसके जैसे ही ठंडा।
वो बालकनी में खड़ा होकर आसमान की ओर देखता है…
धीरे से कहता है —
“I’m coming…”
उसकी मुस्कान में जैसे कोई गहरी चेतावनी छिपी थी।

उसी दिन कॉलेज में farewell party थी।
Reyansh और Dev कॉलेज पहुँचे।
Dev को भीड़ पसंद थी, पर Reyansh को नहीं।
वो सीधे एक साइलेंट कमरे में चला गया।
Dev मंच पर गया और बोला —
“Good afternoon, everyone!”
तालियाँ बजीं…
लेकिन Reyansh की नज़र तब लॉन की ओर पड़ी —
वहीं एक लड़की खड़ी थी…
वही लड़की, जो कुछ दिन पहले उससे टकराई थी।
Reyansh की ठंडी आवाज़ कमरे में गूंजी |

“Dev, उस लड़की के बारे में सब पता करो।
पाँच मिनट में उसकी पूरी जानकारी मेरे केबिन में चाहिए। Hurry up.”
पाँच मिनट बाद…
Dev ने फाइल रखी।
Reyansh उसे बड़े ध्यान से पढ़ने लगा।
“Bani Mehra…
उम्र 21 साल, हाइट 5’2, दूध जैसी गोरी त्वचा, और मुस्कान में हल्का सा टेढ़ापन… फिर भी — बेहद खूबसूरत।”
उसकी निगाहें ठहर गईं।
फाइल के हर शब्द से कुछ बदल रहा था उसके अंदर।
तभी Dev ने कहा,

“Boss, आपको लिफ्ट चाहिए?”
पर इससे पहले कि Reyansh कुछ कहता —
Divya Rathore, जो Bani की सबसे अच्छी दोस्त थी,
गुस्से में बोली —
“No thanks, Mr. Oberai.
हम खुद चले जाएंगे।”
उसने फोन किया, और कुछ ही मिनटों में उनकी कार आ गई।
वो दोनों चली गईं।
Dev हैरान था —
“Boss, Divya Rathore आपको कैसे जानती है?”
Reyansh ने हल्की मुस्कान दी —
“Divya Rathore…तुम कुछ नहीं कर पाओगी।
मैं Bani तक ज़रूर पहुँचूँगा।”

उस मुस्कान में सुकून नहीं था…
वो किसी आने वाले तूफान की आहट थी।

बारिश की बूंदें गिरने लगीं…
Dev ने खिड़की से बाहर देखा —
“Boss, आज कुछ अलग सा लग रहा है।”
Reyansh बस चुप रहा…
उसकी आँखें कह रही थीं —
“कहानी अब शुरू हुई है…”

[End Scene – Teaser]
क्या रिश्ता है Reyansh और Divya के बीच?
क्यों Divya की आँखों में Reyansh का नाम सुनते ही तूफान उठता है?
और क्या Bani उस पुराने संघर्ष की वजह बन जाएगी?

✨Coming Soon: Mafia Ki Secret Love – Episode 2 😈

❌ कृपया इस कहानी को बिना अनुमति कॉपी या पोस्ट न करें। यह कहानी लेखक “A. Shadow” की मौलिक रचना है।
E