मुख्य किरदार
रूहान गोयल (25 साल- बिजनेस टायकून)
रूहान जब सामने आता है, तो पहली नज़र में उसकी शख़्सियत रुक कर देखने को मजबूर कर देती है। लंबा कद, करीब 6 फीट, सीधा और संजीदा चाल-ढाल, जैसे हर कदम सोच-समझकर रखा गया हो। उसकी त्वचा एकदम साफ़, दूधिया गोरी बिलकुल इत्ती जैसी, जिस पर हल्की धूप पड़ते ही सोने जैसा निखार आ जाता है।
उसकी सबसे ख़ास बात हैं उसकी नीली आँखें गहरी, शांत और सोच में डूबी हुई। बिल्कुल इवान जैसी। वो जब किसी को देखता है तो ऐसा लगता है जैसे उसकी नज़रों ने सामने वाले का मन पढ़ लिया हो। उसकी पलकों के बीच छुपा दर्द अक्सर बिना बोले भी बहुत कुछ कह जाता है।
बाल हल्के भूरे, थोड़े लहराते हुए, जो माथे पर अकसर गिर जाते हैं। उनकी स्टाइल बहुत सिंपल है। बिना ज़्यादा कोशिश के भी आकर्षक लगने वाला चेहरा। होंठ पतले और हल्की सी मुस्कान हमेशा रहती है, जैसे कुछ छिपाकर भी वो दुनिया को सुकून देना चाहता हो। उसकी ठोड़ी पर हल्की सी दाढ़ी, जो उसकी उम्र को और गंभीर बनाती है।
कपड़ों में वो सादगी पसंद करता है। सफेद शर्ट, हल्की ग्रे जैकेट या फिर ब्लैक कुर्ता-पायजामा, लेकिन उसमें भी एक अजीब सा शाहीपन झलकता है। जब वो किसी के पास से गुजरता है तो लोग खुद-ब-खुद उसकी मौजूदगी को महसूस करते हैं।
रूहान ने इवान का पूरा बिजनेस सम्भल लिया है। करीब 20 साल पहले इवान ने अपनी कंपनी और इत्ती की कंपनी को मर्ज कर दिया था। जिसका नाम उसने इवा एंटरप्राइसेज रखा था। जो अब न सिर्फ एशिया बल्कि वर्ल्ड टॉप 5 कंपनीज में एक है।
रूहानिका गोयल (25 साल- सर्जन)
रूहानिका को देखते ही दिल मुस्कुरा उठता है। वो एक ऐसी लड़की है जिसकी हँसी कमरे की रौनक बदल देती है। उसका चेहरा गोल-मटोल, नर्म गुलाबी गाल, और माथे पर हमेशा कुछ सोचते रहने की मासूम सी झलक। उसकी आँखें उसकी सबसे खूबसूरत बात हैं। बड़ी, चमकती हुई, नीली आँखें बिल्कुल इवान जैसी। जिनमें हज़ारों ख्वाब पलते हैं। जब वो देखती है तो ऐसा लगता है जैसे किसी पुराने गीत की धुन सुनाई दे रही हो।
बाल घने, मुलायम और कमर तक लंबे। कभी खुले बालों में भागती है तो हवा भी जैसे उसकी दोस्त बन जाती है। कभी चोटी में फूल गूंथ लेती है, तो जैसे किसी पुराने फिल्म की हीरोइन ज़मीन पर उतर आई हो।
उसकी स्किन रंग में थोड़ी पिंकिश फेयर, बिल्कुल नर्म गुलाब की तरह। नाक छोटी-सी, और होंठ थोड़े मोटे जब वो मुस्कराती है तो उसके गालों में छोटे-छोटे डिम्पल पड़ते हैं, जो उसकी मासूमियत को और गहरा बना देते हैं।
रूहानिका को रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद है। फ्लोरल कुर्तियाँ, लहराती स्कर्ट्स, कभी-कभी साड़ी भी, जिसे वो बड़ी दिल से कैरी करती है। उसके कानों में झुमके झूलते रहते हैं, और हाथों में रंग-बिरसी चूड़ियाँ जो हर कदम पर छनकती हैं, जैसे उसकी मौजूदगी का संगीत हो।
उसके चेहरे पर एक अलग सी रौशनी है। वो जो किसी अपनेपन से आती है। उसका हर हाव-भाव, हर मुस्कान, और उसकी आँखों की कोमलता। सब कुछ किसी अधूरी कविता जैसा लगता है, जिसे बार-बार पढ़ने का मन करे।
एक वर्ल्ड की जानी मानी cardiothoracic surgeon है। जो सिर्फ ना अपने काम बल्कि अपनी सोशल अपीरियंस के लिए भी काफी चर्चा में रहती है। लेकिन सब की आंखों से दूर जिसे बहुत कम लोगों ने देखा था।
साइड किरदार
आयत राघव पाठक (27 साल-सिंगर) – अखिल और आध्या की बेटी
आयत का नाम जैसे उसकी शख्सियत को बयान करता है सुकून देने वाली। वो शांत, समझदार और बहुत गहरी सोच रखने वाली लड़की है। यह एक बेहतरीन सिंगर है। जिनके चर्चे न सिर्फ इंडिया बल्कि इंडिया से बाहर भी है। वो दोस्त कम बनाती है, लेकिन जो भी होते हैं, उनके लिए जान भी दे सकती है। 1 साल पहले ही इनकी शादी (love marriage) राघव पाठक (28) से हो गई। जो एक IPS ऑफिसर है।
आशु अभिनव कपूर (29 साल-लॉयर) – आयशा और अयान की बड़ी बेटी
आशु अपने पापा की तरह सुलझी हुई और ज़िम्मेदार है। इसने 23 साल की उम्र में शादी अभिनव कपूर (32) से कर ली थी। इन दोनों की भी love marriage थी। आशु के साथ अभिनव भी एक बहुत जाने माने लॉयर है और अक्सर अपनी ईमानदारी के चलते दोनों दूसरी पार्टी के निशाने पर रहते है।
अद्विका मिहिर कपूर (27 साल-प्रोफेसर) – आयशा और अयान की छोटी बेटी
अद्विका एकदम तूफ़ान जैसी लड़की है। ये इंडिया की बेस्ट IIT यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। बोलने में तेज़, काम में पक्की और दिल से सच्ची। उसे किसी का डर नहीं है, लेकिन अंदर से वो बहुत अकेली सी है। वो खुद को मज़बूत दिखाती है, लेकिन उसे भी किसी का कंधा चाहिए होता है रो लेने के लिए। वो अपने मम्मी-पापा की तरह प्यार में यकीन रखती है, लेकिन उसे आज़ादी भी उतनी ही प्यारी है। इसकी एक साल पहले अरेंज मैरिज हुई है कपूर खानदान के दूसरे बेटे मिहिर (30- bussiness man) से लेकिन दोनों में कुछ ऐसा हुआ कि वक्त के साथ प्यार बढ़ने की जगह घटता गया।
कीरा कार्तिक मेहरा (27 साल-फोटोग्राफर) – करण और शायना की बेटी
कीरा शायना की स्टाइल और करण की समझदारी का पूरा पैकेज है। वो ज़िन्दगी को अपने अंदाज़ में जीती है। फोटोग्राफी की शौकीन, सफर में खो जाने वाली लड़की, जो हर चेहरे की कहानी कैमरे में कैद करना चाहती है। ये एक जानी मानी फोटोग्राफर है। इनकी शादी 6 महीने पहले कार्तिक मेहरा (29) से हुई है। जो एक फैशन डिजाइनर है।
धारा विराज सहगल (27 साल-चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर) – वीर और अंचल की बेटी
धारा अपने नाम की तरह बहती रहती है — शांति से, धीरे-धीरे, लेकिन हर जगह अपनी छाप छोड़ती है। उसमें अंचल की ममता और वीर की हिम्मत है। धारा इनकी शादी विराज सहगल से हुई है। जिस को अभी केबल 2 महीने हुए है। विराज सहगल(28) सीईओ ऑफ सहगल कॉरपोरेशन।
नैना अतीश सहगल और रैना विवेक मेहरा (28 साल-डांसर) – मनीषा और यशिका की जुड़वाँ बेटियाँ
नैना थोड़ी सी गंभीर, और सोच में डूबी रहने वाली है। उसे हर चीज़ को परखने की आदत है, जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती, लेकिन जब करती है तो पूरी तरह से। इनकी शादी अतीश मेहरा (30) से हुई है। जिसको को लगभग 10 महीने हो चुके है। जो वर्ल्ड के जाने माने शेफ है।
रैना इसके उलट, हँसमुख और नटखट है। उसे मज़ाक करना, सबको हँसाना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन दोनों बहनों का रिश्ता ऐसा है कि एक के बिना दूसरी अधूरी लगती है। इनकी शादी विवेक मेहरा (31) से हुई है। जिसको को लगभग 10 महीने हो चुके है। विवेक की गिनती इंडिया के बेस्ट हैकर्स में की जाती है।
आशा करती हूं आपको कहानी पसंद आएगी। वोट लाइक कमेंट करना न भूले ।।।