दूसरी शादी
कुनाल एक बहुत ही गरीब घर का लड़का था, जो छोटे-छोटे मंचों पर गाना गाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमाता था। उसकी पहली पत्नी का नाम हीना था। हीना कुनाल से बहुत प्यार करती थी, लेकिन शायद हालात के आगे मजबूर थी। कुनाल की थोड़ी-सी कमाई से घर का खर्च नहीं चल पा रहा था, और हीना गर्भवती भी थी। उसे लगने लगा कि उसके बच्चे का भविष्य शायद कुनाल के साथ सुरक्षित नहीं होगा। इसी सोच के चलते हीना ने कुनाल को तलाक दे दिया। पर कहते है ना औरत हमेशा गलती करती है एक बच्चे के पीछे। शायद हो सकता था अगर हीना कुनाल का साथ देती तो वो अपने बच्चे का भविष्य एक खुशी वाला बना सकते थे। पर हीना की यही गलती थी। उसके कुनाल को तलाक दे दिया।
पर कहते हैं ना, "जिसका कोई नहीं होता, उसका भगवान होता है।" ठीक वैसा ही कुछ कुनाल की ज़िंदगी में होने वाला था। शायद कुणाल की अकेली जिंदगी और दिन में एक बार खाना खाकर भी जो भगवान को याद करता था उसकी भगवान कैसे ना सुनते। कुनाल की मेहनत का फल उसको जल्द ही मिलने वाला था।
पलक, जो एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती थी, संगीत की बहुत शौकीन थी। उसे सिर्फ संगीत से लगाव था, और उसने कभी प्यार के बारे में नहीं सोचा था। उसने कहीं से सुना कि कुनाल बहुत अच्छा गाता है। पलक ने उसे ₹3000 में अपने घर किसी इवेंट में गाने के लिए बुलाया, और कुनाल ने हाँ कर दी। क्योंकि कुणाल को शायद लगा कि इस 3000 से वो कुछ घर का सामान ले आएगा। जिससे उसका घर का खाना पानी टाइम से चलने लगेगा और थोड़े पैसे वो जोक के रखले गा।
जब कुनाल ने गाना गाया तो उसकी आवाज़ ने ऐसा जादू बिखेरा कि पलक हैरान रह गई। पलक ने उससे कहा, "तुम इतने अच्छे गाते हो, तुम्हें गाने रिलीज़ करने चाहिए।" कुनाल ने जवाब दिया, "इतने पैसों में तो मेरा घर नहीं चलता, आप गाने रिलीज़ करने की बात कर रही हैं।"गाना निकलवाना अब मेरी हैसियत से बाहर है और तो और अब दो वक्त खाना मिल जाए मेरे लिए ये भी सौभाग्य की बात होगी।
जब पलक को उसकी पूरी कहानी पता चली—तलाक, अकेलापन और संघर्ष—तो उसका दिल पिघल गया। उसने कुनाल को अपने घर पर रुकने को कहा और अपने स्टूडियो से उसका गाना रिकॉर्ड करवा कर रिलीज़ करवाया। फिर क्या था, कुनाल इतना फेमस हो गया कि लोग उसके दीवाने बन गए।
पलक, जो शुरू में सिर्फ संगीत में रुचि रखती थी, धीरे-धीरे कुनाल से प्यार करने लगी। एक दिन, जब कुनाल को एक मशहूर सिंगर का अवॉर्ड मिला और लाखों लोग वहाँ मौजूद थे, पलक ने सबके सामने उससे शादी के लिए पूछा। कुनाल ने मुस्कुराकर 'हाँ' कहा और बोला, "यह पलक मेरी पत्नी नहीं, बल्कि मेरे लिए भगवान है, जिसने मुझे सड़कों से उठाकर करोड़ों में पहुंचा दिया।"
तालियों की गूंज के साथ लोगों ने पलक और कुनाल की जोड़ी का स्वागत किया। और फिर, कुनाल की ज़िंदगी आम नहीं रही—वो एक अमीरों वाली ज़िंदगी
बन चुकी थी।