एक नौजवान लड़के का खून से सना और ज़ख़्मी शरीर ज़ोरदार झटके से एक विशाल पेड़ से टकराया। उसका शरीर कमज़ोरी से ज़मीन पर गिर पड़ा और वो मुंह से खून उगलने लगा।
" वो दर्द मे खासते हुए मुश्किल से सांस ले रहा था।
वो अपनी धुंधली होती नज़रो से सामने खड़े चार लड़को को नफ़रत भरी नज़रों से घूरता रहा। पर अफसोस, वो उनके ख़िलाफ़ कुछ भी नहीं कर सकता था। उनके पास अलौकिक शक्तिया थी, जबकि वो तो पैदा ही कमज़ोर शरीर के साथ हुआ था और उसके पास कोई भी ताकत नही था।
"तुझे घूरते देख कर डर लग रहा है," लाल बालो वाला एक लडका मज़ाक उड़ाते हुए बोला। वो उसके सामने बैठ गया और उसकी हथेलियो मे लाल रंग की आग जल उठी। "मुझे तेरी ये नफ़रत भरी आँखे पसंद नही है।"
"नौजवान लड़के की चीख़ उस वक़्त आसमान मे गूंज उठी जब लाल बालो वाले ने अपनी जलती हुई हथेलियाँ उसकी आँखों पर रख दीं।
कुछ पलो बाद, सुनहरे बालो वाला लडका बोला, "बस करो! वो मरने के करीब है। अगर हम उसे इस जंगल मे छोड़ दे, तो वैसे ही ये बच नही पाएगा।"
"मुझे समझ नही आता कि लैयला को इसमे क्या खास दिखता है," हरे कंधे-लंबे बालो वाला लड़का गुस्से से बोला। उसने गुस्से में हाथ हिलाया, और पेडो की शाखाएँ उस नौजवान लडके पर टूट पड़ी जिसने उसे हवा में उछाल कर दूर फेक दिया।
बैंगनी स्पाइकी बालों वाला लड़का हसते हुए बोला, "जल्दी ही ये मर जाएगा, फिर लैयला को पाने के रास्ते मे कोई नही रहेगा।"
"चलो चलते हैं। अब इस मरते हुए कबाड़ के बारे में सोचने की कोई ज़रूरत नही है।" सुनहरे बालों वाला लड़का बोला, और बाकी तीनो उसके पीछे-पीछे चल दिए।
नौजवान लड़का, जो अब मरने के कगार पर था, ज़मीन पर खून से लथपथ रेंगने लगा। उसके शरीर से खून लगातार बैह रहा था, और वो और भी कमज़ोर होता जा रहा था। उसकी चेतना धीरे-धीरे धुंधली होने लगी।
'अगर मैं आज बच गया… तो तुम चारों और तुम्हारे परिवारो की जिंदेगी को नरक बना दूंगा।' उसने मन ही मन कसम खाई।
तभी अचानक उसका शरीर चमकदार सफेद रोशनी से घिर गया और वो जंगल से गायब हो गया। उसकी आँखें बंद हो चुकी थीं, इसलिए उसे पता भी नहीं चला कि वो किसी अजीब जगह पर पहुँच चुका है—एक ऐसी जगह जहाँ पेड-पौधे और छोटे-छोटे जीव उसके संसार से बिल्कुल अलग थे।
'माँ… लैयला… लगता है, मैं तुम लोगों को छोड़ कर जा रहा हूँ…' उसने बुदबुदाते हुए अपनी आँखें बंद कर लीं और बेहोश हो गया।
Freinds आगे पढ़ने के लिए please pocket novel reader ko download करे और जिनके पास install हे वो जाके इस बुक को पढ़े।
नौजवान लड़का, जो अब मरने के कगार पर था, ज़मीन पर खून से लथपथ रेंगने लगा। उसके शरीर से खून लगातार बैह रहा था, और वो और भी कमज़ोर होता जा रहा था। उसकी चेतना धीरे-धीरे धुंधली होने लगी।
'अगर मैं आज बच गया… तो तुम चारों और तुम्हारे परिवारो की जिंदेगी को नरक बना दूंगा।' उसने मन ही मन कसम खाई।
तभी अचानक उसका शरीर चमकदार सफेद रोशनी से घिर गया और वो जंगल से गायब हो गया। उसकी आँखें बंद हो चुकी थीं, इसलिए उसे पता भी नहीं चला कि वो किसी अजीब जगह पर पहुँच चुका है—एक ऐसी जगह जहाँ पेड-पौधे और छोटे-छोटे जीव उसके संसार से बिल्कुल अलग थे।
'माँ… लैयला… लगता है, मैं तुम लोगों को छोड़ कर जा रहा हूँ…' उसने बुदबुदाते हुए अपनी आँखें बंद कर लीं और बेहोश हो गया।
Freinds आगे पढ़ने के लिए please pocket novel reader ko download करे और जिनके पास install हे वो जाके इस बुक को पढ़े